दिल्ली में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए नहीं दिखाना होगा ये पर्चा!

राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पेट्रोलियम और डीजल संघों के प्रतिनिधियों ने हमें कानून और व्यवस्था के बारे में कई सुझाव दिए हैं। हम उन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चर्चा करेंगे।"

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए नहीं दिखाना होगा ये पर्चा!

28 अक्टूबर से दिल्ली सरकार का 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' कैंपेन शुरू हो रहा है

ख़ास बातें
  • पेट्रोल या डीजल भरने के लिए वैध PUC होना अनिवार्य नहीं होगा
  • शुक्रवार, 21 अक्टूबर को पर्यावरण मंत्री गोपाव राय ने इसकी घोषणा की
  • 28 अक्टूबर से सरकार का 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' कैंपेन भी शुरू होगा
विज्ञापन
करीब दो हफ्तों पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने घोषणा की थी कि राजधानी के वाहन मालिकों को पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए एक वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) दिखाना अनिवार्य होगा। यदि किसी व्यक्ति के पास पीयूसी नहीं होगा, तो उसे दिल्ली में फ्यूल पंप पर ईंधन भरने की अनुमति नहीं दी जा सकेगी। हालांकि, सरकार ने अब इस जनादेश को वापस ले लिया है।

शुक्रवार, 21 अक्टूबर को पर्यावरण मंत्री गोपाव राय ने घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि 25 अक्टूबर से शहर में पेट्रोल या डीजल भरने के लिए वैध PUC होना अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल और डीजल संघों के प्रतिनिधियों द्वारा सरकार को सलाह देने के बाद इस निर्णय को वापस लिया गया है। संघों का कहना है कि इस आदेश से अराजकता हो सकती है।

राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पेट्रोलियम और डीजल संघों के प्रतिनिधियों ने हमें कानून और व्यवस्था के बारे में कई सुझाव दिए हैं। हम उन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चर्चा करेंगे।"

बता दें कि यह जनादेश राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार की 15-पॉइंट एक्शन प्लान का एक हिस्सा था। राय का कहना है कि धूल और बायोमास जलने के अलावा, वाहन प्रदूषण भी घटती एयर क्वालिटी का एक बड़ा कारक है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली के बाद और हवा की दिशा के आधार पर प्रदूषण के स्तर में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इस प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक और कदम उठाया जा रहा है, जो 28 अक्टूबर से लागू होगा। इस दिन से दिल्ली सरकार का 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' कैंपेन शुरू हो जाएगा। यह अभियान पहले से समय समय पर शुरू किया जाता आया है। इसमें कैंपेन के स्वयंसेवक शहर के प्रमुख चौराहों की निगरानी करते हैं और लोगों को लाल बत्ती पर रुकने पर अपने गाड़ी के इंजन को बंद करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: petrol pump, PUC, Pollution certificate
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »