दिल्ली वालों को WhatsApp पर मिलेंगे ट्रैफिक चालान! जानें वजह

एक मीटिंग के दौरान एलजी की ओर से कहा गया कि दिल्ली में जगह-जगह वाहनों की अवैध पार्किंग देखने को मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 17:32 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में जगह-जगह वाहनों की अवैध पार्किंग देखने को मिलती है-LG
  • Whatsapp पर ट्रैफिक चालान भेजने की प्रक्रिया दिल्ली में जल्द होगी शुरू
  • इससे चालान प्राप्तकर्ता को चालान भरने की सुविधा भी होगी

Whatsapp पर ट्रैफिक चालान भेजने की प्रक्रिया दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है।

दिल्ली में लोगों को ट्र्रैफिक चालान Whatsapp पर भेजे जाएंगे। दिल्ली के गर्वनर वीके सक्सेना ने इसके लिए जल्द ही प्रकिय़ा शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं, जिसके बाद ट्रैफिक चालान व्हाट्सऐप पर भेजे जाएंगे। ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसके पीछे भी LG वीके सक्सेना की ओर से कारण बताया गया है। 

Whatsapp पर ट्रैफिक चालान भेजने की प्रक्रिया दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है। दिल्ली में ट्र्रैफिक के बढ़ते बोझ, और नियमों के हो रहे उल्लंघन को देखते हुए गर्वनर की ओर से आदेश दिए गए हैं कि दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक चालान मैसेंजर ऐप पर भेजे जाएंगे। PTI के मुताबिक, एलजी सक्सेना ने दिल्ली में रोडसाइड, फ्लाईओवर पर अवैध पार्किंग आदि को देखते हुए इस तरह का कदम उठाया है। 
Advertisement

एक मीटिंग के दौरान एलजी की ओर से कहा गया कि दिल्ली में जगह-जगह वाहनों की अवैध पार्किंग देखने को मिलती है। फ्लाईओवर पर बसें खड़ी रहती हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी होती है, साथ ही व्हीकल से निकलने वाला धुंआ प्रदूषण को और बढ़ाता है। एलजी ने मीटिंग के दौरान कहा कि ट्रैफिक पुलिस ये सुनिश्चित करे कि सड़कों पर नियमों का पालन हो। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की तैनाती हो, विभाग की ओर से ज्वॉइंट टीम का गठन किया जाए। यह सुनिश्चित हो कि सड़कों पर कमर्शियल व्हीकल ओवरलोड होकर न चलें, साथ ही सवारी बसों में क्षमता से ज्यादा सवारियां न भरी हों। 

Whatsapp पर ट्रैफिक चालान शुरू करने के पीछे मकसद है कि जिस व्यक्ति का चालान हो उसे जल्द से जल्द इसकी सूचना प्राप्त हो सके, यानी नियमों का उल्लंघन करने वालों के पास तुरंत प्रभाव से चालान पहुंचना चाहिए। इससे चालान प्राप्तकर्ता को चालान भरने की सुविधा भी होगी। वह कहीं से भी, किसी भी समय चालान भर सकेगा। इससे लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी भी आएगी। अब देखना होगा कि इस नई पहले से दिल्ली के निवासियों और यहां के ट्रैफिक हालातों पर क्या असर पड़ता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.