WhatsApp पर जल्द आएगा एक नया फीचर, AI से बोलकर कर सकेंगे बातें

Meta AI के लिए वॉयस मैसेज फीचर को Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.24.16.10 में देखा गया था।

WhatsApp पर जल्द आएगा एक नया फीचर, AI से बोलकर कर सकेंगे बातें

Photo Credit: Reuters

Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.24.16.10 में देखा गया है नया फीचर

ख़ास बातें
  • यह यूजर्स को Meta AI पर वॉयस मैसेज भेजने की अनुमति देगा
  • एआई ऑडियो को प्रोसेस करने और क्वेरी को समझने में सक्षम होगा
  • इसके बाद यह टेक्स्ट में जवाब जरनेट करेगा
विज्ञापन
Android के लिए WhatsApp कथित तौर पर अपने हाल ही में जोड़े गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट, Meta AI के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है। एक फीचर ट्रैकर के दावे के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को चैटबॉट पर वॉयस मैसेज भेजने की सुविधा देगा। कहा जा रहा है कि मेटा एआई मैसेज का जवाब देने में भी सक्षम है, हालांकि टेक्स्ट फॉर्मेट में। यह फीचर कथित तौर पर बीटा टेस्टर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए जारी की जा रहा है। WhatsApp आने वाले हफ्तों में इसे बड़े यूजरबेस के लिए रोलआउट कर सकता है।

WABetaInfo की एक पोस्ट के अनुसार, Meta AI के लिए वॉयस मैसेज फीचर को Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.24.16.10 में देखा गया था। इसके रोलआउट के बाद, जिन लोगों ने Google Play बीटा प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन किया है, वे चैट इंटरफेस को एक्सेस करने के लिए मेटा एआई बटन पर टैप कर सकेंगे और एक नया वॉयस मैसेज आइकन देख सकेंगे।
 
Latest and Breaking News on NDTV

यह आइकन अन्य चैट और ग्रुप पर देखे गए आइकन के समान है और इसे नीचे टेक्स्ट फील्ड के बगल में रखा गया है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, यह यूजर्स को Meta AI पर वॉयस मैसेज भेजने की अनुमति देगा। एआई ऑडियो को प्रोसेस करने और क्वेरी को समझने में सक्षम होगा। इसके बाद यह टेक्स्ट में जवाब जरनेट करेगा। Gadgets 360 स्टाफ मेंबर Android के लिए WhatsApp बीटा ऐप पर इसकी उपलब्धता को देखने में असमर्थ थे।

यह फीचर उन स्थितियों में काम का हो सकता है जहां यूजर्स एक लंबा प्रश्न टाइप नहीं कर सकता है। इसका फायदा चलते-फिरते उठाया जा सकता है, जहां यूजर टाइपिंग के लिए फोन पर लगातार फोकस नहीं कर सकता। दिलचस्प बात यह है कि मेटा एआई हमेशा मल्टीमॉडल था और तस्वीरे जनरेट कर सकता था, लेकिन ऑडियो जेनरेशन या प्रोसेसिंग को अब तक इसमें नहीं जोड़ा गया है। यह अपडेट अंततः इसे बदल सकता है।    
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp New Feature, Meta AI

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »