IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में PBKS vs RCB, और CSK vs MI का मुकाबला, यहां देखें फ्री!

CSK vs MI के बीच दिन का दूसरा रोचक मुकाबला होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 14:01 IST
ख़ास बातें
  • टूर्नामेंट का आज 37वां और 38वां मैच होने वाला है
  • दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच
  • 38वां मैच शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 37वां और 38वां मैच होने वाला है।

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 37वां और 38वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 38वां मैच शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 

आज IPL में PBKS vs RCB मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बैंगलोर की टीम अंक तालिका में पांचवें नम्बर पर है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए टीम को तुरंत अपनी परफॉर्मेंस में सुधार करने की जरूरत होगी। 
Advertisement

CSK vs MI के बीच दिन का दूसरा रोचक मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या लीड कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। चेन्नई की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। टीम ने सात मैचों में से दो ही जीते हैं। अब देखना होगा कि तीसरी जीत आज किसके खाते में जाती है। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
Advertisement
 

PBKS vs RCB, CSK vs MI मैच कब होगा?

PBKS vs RCB और CSK vs MI मैच आज 20 अप्रैल, रविवार को खेले जाएंगे।  
 

PBKS vs RCB मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

PBKS vs RCB मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
Advertisement
 

CSK vs MI मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

CSK vs MI मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

PBKS vs RCB, CSK vs MI मैच को कैसे देखें लाइव?

PBKS vs RCB, CSK vs MI मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
 

PBKS vs RCB, CSK vs MI मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

PBKS vs RCB, CSK vs MI मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.