• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Paytm ने लॉन्च किया सोलर पावर्ड पेमेंट साउंडबॉक्स, सूरज की रोशनी से दिनभर चलेगा!

Paytm ने लॉन्च किया सोलर-पावर्ड पेमेंट साउंडबॉक्स, सूरज की रोशनी से दिनभर चलेगा!

Paytm का कहना है कि Solar Soundbox में Paytm QR कोड के जरिए UPI और Rupay क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है।

Paytm ने लॉन्च किया सोलर-पावर्ड पेमेंट साउंडबॉक्स, सूरज की रोशनी से दिनभर चलेगा!

Photo Credit: Paytm

ख़ास बातें
  • Paytm ने अपने नए सोलर साउंडबॉक्स (Solar Soundbox) को पेश किया है
  • यह अपने सोलर पैनल के चलते सूरज की रोशनी से चार्ज होता है
  • इसमें दो बैटरियां हैं, एक सोलर एनर्जी से चार्ज होती है और दूसरी बिजली से
विज्ञापन
Paytm ने 2023 में भारत में Pocket Soundbox और Music Soundbox पेमेंट डिवाइसेज को पेश किया था। इसके बाद, पिछले साल NFC सपोर्टेड साउंडबॉक्स को पेश किया गया। फाइनेंशियल सर्विस और पेमेंट सॉल्युशन कंपनी ने इन सभी डिवाइसेज को व्यापारियों के लिए बेहतर पेमेंट कवरेज प्रदान करने के लिए डिजाइन किया था। अब, कंपनी ने भारत का पहला सोलर-पावर्ड साउंडबॉक्स लॉन्च किया है, जिसे सस्टेनेबल एनर्जी का यूज करके व्यापारियों के लिए निर्बाध पेमेंट एक्सपीरिएंस देने लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस अन्य पेमेंट बॉक्स के समान ही काम करता है, लेकिन इसमें लगा छोटा सोलर-पैनल इसे कम से कम सूर्य की रोशनी से भी चार्ज रखता है। इससे बिजली की खपत न के बराबर होती है और बिजली जाने पर भी यह काम करता रहता है।

Paytm ने अपने नए सोलर साउंडबॉक्स (Solar Soundbox) को पेश किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, नया पेमेंट साउंडबॉक्स बिना बिजली के भी चल सकता है, क्योंकि यह अपने सोलर पैनल के चलते सूरज की रोशनी से चार्ज होता है। इसमें दो बैटरियां हैं, एक सोलर एनर्जी से चार्ज होती है और दूसरी बिजली से चार्ज होती है। सोलर एनर्जी से चलने वाली बैटरी सूरज की रोशनी के संपर्क में 2-3 घंटे रहने के बाद पूरे दिन तक चल सकती है, जबकि बिजली से चलने वाली बैटरी रिचार्ज की आवश्यकता के बिना 10 दिनों तक चलती है।

कंपनी का कहना है कि Solar Soundbox में Paytm QR कोड के जरिए UPI और Rupay क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। इसे खास छोटे विक्रेताओं और कारीगरों आदि जैसे छोटे व्यापारियों के लिए डिजाइन किया गया है। इस डिवाइस में पेमेंट के पुष्टिकरण के लिए ऑडियो आता है। डिवाइस 4G कनेक्शन सपोर्ट करता है और साउंड के लिए इसमें 3-वाट स्पीकर शामिल है। यह 11 भाषाओं में नोटिफिकेशन दे सकता है।

जैसा कि हमने बताया, पिछले साल कंपनी ने NFC साउंडबॉक्स को पेश किया था। यह भी एक पोर्टेबल डिवाइस है, जो कि अपने तरह का पहला डिवाइस था। यह आसानी से जेब में फिट हो सकता है और 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। पॉकेट साउंडबॉक्स ज्यादा एफिशिएंसी के लिए व्यापारियों को इंस्टेंट ऑडियो पेमेंट अलर्ट प्रदान करता है। कंपनी दावा करती है कि यह एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक बिल्ट इन टॉर्च दी गई है जो कि इसे अंधेरे में उपयोग में आसान बनाती है। इसे कैब ड्राइवरों से लेकर डिलीवरी एजेंट्स और कार्ट विक्रेताओं तक इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm, Paytm Soundbox, Paytm Solar Soundbox
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  2. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  3. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  5. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  6. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  7. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  8. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  9. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  10. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »