Paytm को 611 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर मिला ED का नोटिस, कंपनी ने कहा...

Paytm के मुताबिक, कुल 611 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं में OCL के 245 करोड़ रुपये, LIPL के 345 करोड़ रुपये और NIPL के 21 करोड़ रुपये शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • डायरेक्टरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ED) ने Paytm को कारण बताओ नोटिस भेजा
  • विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) नियमों के उल्लंघन को लेकर है नोटिस
  • इसमें कुल 611 करोड़ रुपये के लेन-देन पर सवाल उठाए गए हैं

Photo Credit: Paytm

डायरेक्टरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ED) ने Paytm की मालिक कंपनी One97 Communications को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा है। यह मामला कंपनी और उसकी दो सहायक कंपनियों - Little Internet और Nearbuy से जुड़े कुछ इन्वेस्टमेंट ट्रांजैक्शंस से जुड़ा है। Paytm ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह कथित उल्लंघन उस समय का है जब ये दोनों कंपनियां उसकी सहायक कंपनियां नहीं थीं। कंपनी ने बताया कि नोटिस 28 फरवरी 2025 को मिला और इसमें कुल 611 करोड़ रुपये के लेन-देन पर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इस नोटिस में किसी आर्थिक प्रभाव का जिक्र नहीं किया गया है।

पीटीआई की रिपोर्ट (via एनडीटीवी) के मुताबिक, One97 Communications (OCL) ने बीएसई को दी गई जानकारी में कहा, "हमें 28 फरवरी 2025 को ED से एक शो-कॉज नोटिस मिला है, जिसमें 2015 से 2019 के बीच FEMA नियमों के कथित उल्लंघन का जिक्र किया गया है। यह उल्लंघन हमारी दो सहायक कंपनियों - Little Internet और Nearbuy India (पहले Groupon) की खरीद से संबंधित है।"

Paytm के मुताबिक, कुल 611 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं में OCL के 245 करोड़ रुपये, LIPL के 345 करोड़ रुपये और NIPL के 21 करोड़ रुपये शामिल हैं। Paytm ने बताया कि कुछ कथित उल्लंघन उन दो कंपनियों से जुड़े हैं, जिन्हें 2017 में अधिग्रहण किया गया था और उस समय वे उसकी सहायक कंपनियां नहीं थीं।

One97 ने भरोसा दिलाया कि यह मामला ग्राहकों और व्यापारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं डालेगा। अपने बयान में कंपनी ने कहा, "हम अपनी सभी सेवाओं को सुरक्षित और पूरी तरह ऑपरेशनल बनाए रखेंगे।" साथ ही, Paytm ने यह भी बताया कि वह इस मामले को कानून और रेगुलेटरी प्रोसेस के तहत सुलझाने के लिए जरूरी कानूनी सलाह ले रही है और उचित कदम उठा रही है।
Advertisement

गौरतलब है कि Nearbuy की शुरुआत Groupon India के रूप में हुई थी, जिसे 2011 में अंकुर वारिकू ने लॉन्च किया था। बाद में, 2015 में वारिकू और उनकी कोर मैनेजमेंट टीम ने Groupon India का बिजनेस खरीद लिया और इसे एक स्वतंत्र यूनिट बना दिया। 2017 में, Paytm ने Nearbuy और Little Internet का अधिग्रहण कर लिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm, One97 Communications, Paytm Notice
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.