Paytm Payments Bank कल 15 मार्च से होंगे बंद, जानें क्या कुछ बदलेगा?

Paytm Payments Bank 15 मार्च से डिपॉजिट करने और क्रेडिट ट्रांजेक्शन जैसी सर्विस देना बंद कर देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहक अपने Paytm Payments Bank अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे।
  • UPI या IMPS से पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।
  • ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी फास्टैग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे।

Paytm Payments Bank

Photo Credit: Paytm

Paytm Payments Bank 15 मार्च से डिपॉजिट करने और क्रेडिट ट्रांजेक्शन जैसी सर्विस देना बंद कर देगा। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार नियमों के गंभीर उल्लंघन का हवाला देते हुए 31 जनवरी को Paytm Payments Bank पर प्रतिबंध लगा दिया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने उन निवेशकों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं जो स्टॉक ट्रेडिंग के लिए बैंक का उपयोग करते हैं।


Paytm Payments Bank क्यों हो रहा है बंद


Advertisement
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के अंदर गैर-अनुपालन मुद्दों और चिंताओं के चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश दिया। एक रिपोर्ट में कहा गया कि बैंक में हजारों अकाउंट बिना उचित पहचान के खोले गए, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों में की आशंका पैदा हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी ईडी और प्रधान मंत्री कार्यालय समेत अधिकारियों के साथ भी साझा की गई थी। रेवेन्य सेक्रेट्री संजय मल्होत्रा ​​​​ने उल्लेख किया कि ईडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक की जांच करेगा, जो 15 मार्च तक अस्थायी तौर पर बंद होने वाला है। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि एक ही पहचान पत्र से कई अकाउंट जुड़े हुए हैं, जिनमें कई ट्रांजेक्शन है। इसके अलावा बंद अकाउंट की संख्या भी काफी ज्यादा थी।


Paytm Payments Bank बंद होने के बाद क्या बदलेगा


ग्राहक अपने Paytm Payments Bank अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे, लेकिन 15 मार्च के बाद भी पैसे निकाल या ट्रांसफर कर पाएंगे। Paytm Payments Bank अकाउंट में सैलरी क्रेडिट, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर या सब्सिडी उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन पार्टनर बैंक से रिफंड, कैशबैक और स्वीप-इन की अभी भी सुविधा होगी। ग्राहकों को 15 मार्च के बाद अपने वॉलेट में टॉप-अप या पैसे ट्रांसफर करने जैसे फीचर्स की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, अगर उनके अकाउंट में बैलेंस उपलब्ध है तो वे पेमेंट कर सकते हैं।
Advertisement

ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए अपने फास्टैग को रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। पेटीएम बैंक द्वारा जारी NCMC कार्ड में फंड का रिचार्ज या टॉप-अप अब उपलब्ध नहीं होगा। 15 मार्च के बाद ग्राहक UPI या IMPS के जरिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm Payments Bank, Paytm, RBI, Bombay Stock Exchange

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.