Paytm Payments Bank से फर्जीवाड़े की बू! एक पैन नंबर पर हजारों अकाउंट, हो सकती है जांच

Paytm Payments Bank : ऑडिट में सामने आया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में लगातार नियमों की अनदेखी की गई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Paytm Payments Bank पर आई नई जानकारी
  • एक पैन नंबर को हजारों अकाउंट खोले गए
  • मनी लॉन्ड्रिंग की चिंताएं भी इस मामले में बढ़ गई हैं

दो साल पहले आरबीआई ने 11 मार्च 2022 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए कस्‍टमर जोड़ने से रोक दिया था।

Paytm Payments Bank पर RBI ने यूं ही प्रतिबंध नहीं लगाया है। मनी लॉन्ड्रिंग संबंधी चिंताओं और वॉलेट पेटीएम व पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बीच हुए सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की वजह से दिग्‍गज फ‍िनटेक कंपनी पर कार्रवाई की गई है। पीटीआई ने सोर्सेज के हवाले से यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी कस्‍टमर अकाउंट, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद से पैसे जमा या टॉप-अप ना लेने का निर्देश दिया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने एक बयान में कहा कि यह कदम ऑडिट रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। ऑडिट में सामने आया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में लगातार नियमों की अनदेखी की गई। दो साल पहले आरबीआई ने 11 मार्च 2022 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए कस्‍टमर जोड़ने से रोक दिया था। 
Advertisement

हालांकि रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अपने सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) समेत अन्‍य अकाउंट में जमा पैसों को निकाल सकते हैं या उन्‍हें इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि पेटीएम का मालिकाना हक वन97 कम्युनिकेशंस के पास है, जबकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड एक अलग कंपनी है, जिमसें वन97 कम्युनिकेशंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 
Advertisement

सोर्सेज से यह भी पता चला है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के पास लाखों की संख्‍या में गैर-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) अकाउंट थे और हजारों मामलों में कई अकाउंट्स खोलने के लिए एक ही पैन का इस्‍तेमाल किया गया था। ऑडिट में करोड़ों रुपये के लेनदेन का भी पता चला है, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईडी इस मामले में जांच कर सकता है। 
Advertisement

एक एक्‍सपर्ट के हवाले से बताया गया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास करीब 35 करोड़ ई-वॉलेट हैं। इनमें से लगभग 31 करोड़ निष्क्रिय हैं। सिर्फ चार करोड़ ई-वॉलेट ही एक्टिव होंगे, वह भी बहुत कम जमा रकम के साथ। सोर्सेज के हवाले से कहा गया है कि निष्क्रिय खातों का उपयोग फर्जी खातों के लिए किए जाने की आशंका है। केवाईसी में भी अनियमितताएं हुईं हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.