पेटीएम से बैंक खाते में मुफ्त में करें पैसे ट्रांसफर

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 17 नवंबर 2016 14:21 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम की यह मुफ्त सेवा 31 दिसंबर तक मिलेगी
  • सिर्फ केवाईसी समर्थित यूज़र ही उठा पाएंगे इसका फ़ायदा
  • मोबिक्विक ने भी हाल ही में मुफ्त ट्रांसफर सेवा का ऐलान किया था
500 और 1,000 रुपये की नोटबंदी के ऐलान के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में पेटीएम ने जानकारी दी कि वह अपने यूज़र से वॉलेट से बैक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने के लिए 1 फीसदी सरचार्ज लेगी। इसके बाद मोबाइल वॉलेट मोबिक्विक ने मुफ्त ट्रांसफर सेवा देने की जानकारी दी। ऐसे में पेटीएम कैसे पीछे रहती। अब पेटीएम ने ऐलान किया है कि वह अपने केवाईसी (नो योर कस्टमर) समर्थित ग्राहकों को 31 दिसंबर तक यह सेवा बिल्कुल मुफ्त में मुहैया कराएगी।

ध्यान रहे कि जिन पेटीएम यूज़र का वॉलेट केवाईसी समर्थित नहीं है, उन्हें बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर के लिए 1 फीसदी की ट्रांजेक्शन राशि देनी होगी। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि ग्राहकों को कम से कम 100 रुपये वॉलेट से बैंक में ट्रांसफर कर पाएंगे।
Advertisement

कंपनी का यह फैसला चौंकाने वाला नहीं लगता, क्योंकि नोटबंदी के ऐलान के बाद से ज्यादा से ज्यादा लोग अब ई-वॉलेट का रुख कर रहे हैं। ऐसे में जो भी ब्रांड बेहतर ऑफर देगा, ग्राहकों का भी रुझान उसकी तरफ़ ज़्यादा होगा।

इन ऐलान से पहले पेटीएम पर केवाईसी समर्थित ग्राहकों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए 1 फीसदी चार्ज लगता था और जिन यूज़र के वॉलेट केवाईसी समर्थित नहीं थे उन्हें 4 फीसदी का चार्ज भुगतान करना पड़ता था। इसके अलावा नए सदस्यों के लिए वेटिंग समय 45 दिनों का होता था, जो अब 3 दिन का हो गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.