Paytm Crisis: "हमने समय दिया था, लेकिन...", RBI ने बताया Paytm Payments Bank पर बैन का कारण!

भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि Paytm ने बार-बार कहे जाने के बावजूद नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और इसके कारण फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 22:18 IST
ख़ास बातें
  • Paytm Payments Bank पर 29 फरवरी के बाद से कई प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे
  • RBI ने गुरुवार को इसका कारण कंपनी द्वारा नियमों का उल्लंघन बताया
  • Paytm मामले को लेकर लगातार सरकार के साथ बातचीत कर रहा है
डिजिटल पेमेंट के लिए लीडिंग प्लेटफॉर्म में से एक पेटीएम (Paytm) पिछले कुछ समय से मुसीबतों में है। 29 फरवरी के बाद से Paytm Payments Bank के साथ-साथ इसकी कुछ सर्विस पूरी तरह से बैन होने जा रही है। हालांकि, कंपनी कुछ रियायतों के लिए लगातार सरकार के साथ बातचीत में लगी है। इस बीच गुरुवार को देश के केंद्रिय बैंक RBI ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि Paytm Payments Bank के ऊपर प्रतिबंध लगाने का कारण कंपनी की ओर से नियमों का उल्लंघन है।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि Paytm ने बार-बार कहे जाने के बावजूद नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और इसके कारण फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी। आरबीआई ने यह भी साफ किया कि व्यवस्था के स्तर पर चिंता वाली कोई बात नहीं है।
Advertisement

रिपोर्ट (via एनडीटीवी) कहती है कि केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह साफ किया है कि नियमों के अनुपालन में पेटीएम की कमी व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम पैदा नहीं करती है।

पेटीएम पर इस कार्रवाई के बाद से लोगों के अफवाह है कि इसी तरह के अन्य ऐप्स पर भी ऐसे प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ऐसे में दास ने कहा, ‘‘इस समय सिस्टम के बारे में कोई चिंता नहीं है। यहां हम एक विशिष्ट संस्थान, एक विशिष्ट पेमेंट बैंक के बारे में बात कर रहे हैं।''
Advertisement

वहीं, डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ 31 जनवरी की कार्रवाई लगातार नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण की गयी है.
Advertisement

आरबीआई ने कार्रवाई के तहत कंपनी को नए ग्राहकों को शामिल करने से रोक दिया है और 29 फरवरी के बाद डिपोजिट, प्रीपेड प्रोडक्ट्स और ई-वॉलेट से संबंधित सर्विस को रोकने के लिए कहा है।

बता दें कि 1 मार्च से आप Paytm Payments Bank की कुछ सुविधाओं का फायदा नहीं उठा सकेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इसकी सभी सर्विस तत्काल रूप से रोक दी जाएंगी। तय समयसीमा के बाद किन सर्विस को बंद किया जाएगा और किना इस्तेमाल करना आप जारी रख सकेंगे, इसके बारे में हमने इस पोस्ट पर विस्तार से जानकारी दी है। 
Advertisement

दास का कहना है कि लोगों के मन में बहुत सारे सवाल और चिंताएं हैं। इसको देखते हुए रिजर्व बैंक अगले हफ्ते एक विस्तृत FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) लेकर आएगा, जिससे चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।
Advertisement

कार्रवाई के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, दास ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.