• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ICC CWC 2023: आज हुए मैच से पहले पाकिस्तानी टीन ने Zomato से किया था फूड ऑर्डर, जानें पूरा किस्सा

ICC CWC 2023: आज हुए मैच से पहले पाकिस्तानी टीन ने Zomato से किया था फूड ऑर्डर, जानें पूरा किस्सा

Zam Zam रेस्तरां के निदेशक शादमान फैज ने समाचार एजेंसी को बताया कि शुरू में उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह ऑर्डर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से है, लेकिन बाद में उन्हें इसके बारे में पता चला।

ICC CWC 2023: आज हुए मैच से पहले पाकिस्तानी टीन ने Zomato से किया था फूड ऑर्डर, जानें पूरा किस्सा
ख़ास बातें
  • पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने रविवार को Zam Zam रेस्तरां से फूड ऑर्डर किया
  • कथित तौर पर Zomato के जरिए किया गया था ऑर्डर
  • ऑर्डर में शामिल थे बिरयानी, कबाब और चाप
विज्ञापन
ICC CWC 2023: मंगलवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने सामने थे। इस मैच को पाकिस्तान ने बड़ी आसानी से सात विकेट से जीत लिया। हालांकि, एक और किस्सा है, जो अब सुर्खियों में है। दरअसल, पाकिस्तान के इस मैच से दो दिन पहले, यानी रविवार को बाबर आजम की टीम ने कथित तौर पर टीम होटल में डिनर करने के बजाय खाना बाहर से ऑर्डर करने का फैसला लिया था। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने डिनर में 5 स्टार होटल का खाना छोड़ एक फूड डिलीवरी ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया।

ANI के अनुसार, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने मैच से दो दिन पहले, रविवार को पांच सितारा होटल में डिनर ना करने का फैसला करते हुए अपना फूड कोलकाता के एक रेस्तरां से ऑर्डर किया। रिपोर्ट का कहना है कि टीम ने Zomato ऐप का इस्तेमाल कर कोलकाता के एक पॉपुलर Zam Zam रेस्तरां से बिरयानी, कबाब और चाप ऑर्डर किया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तानी टीम ने 5 सितारा होटल में खाने से मुह क्यों मोड़ा।

Zam Zam रेस्तरां के निदेशक शादमान फैज ने समाचार एजेंसी को बताया कि शुरू में उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह ऑर्डर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से है, लेकिन बाद में उन्हें इसके बारे में पता चला।

उन्होंने अपने बयान में कहा, "ऑर्डर एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए से आया था। उन्होंने तीन व्यंजन ऑर्डर किए थे जो बिरयानी, कबाब और चाप थे। उन्होंने इसे रविवार शाम 7 बजे के बाद ऑर्डर किया था। शुरुआत में, हमें नहीं पता था कि यह ऑर्डर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से था, लेकिन बाद में हमें इसका पता चला। मुझे उम्मीद है कि उन्हें खाना पसंद आया होगा।"

उन्होंने आगे जोड़ा, "हर देश के लोगों को आना चाहिए और हमारा खाना चखना चाहिए। कोलकाता की बिरयानी की अपनी शैली है जो पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है।"

बता दें कि पाकिस्तान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले और अपने 7वें मैच को जीत लिया है। टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 45.1 ओवरों में 204 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। इसके बदले पाकिस्तान ने 32.3 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल किया और सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखी। बांग्लादेश इस हार के साथ ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »