• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 48 घंटों में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने ChatGPT से लैस Bing में जताई दिलचस्पी, जानें इसमें ऐसा क्या है खास?

48 घंटों में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने ChatGPT से लैस Bing में जताई दिलचस्पी, जानें इसमें ऐसा क्या है खास?

यूसुफ मेहदी और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने पिछले हफ्ते नए Bing की घोषणा की थी, जो अभी भी कुछ यूजर्स के लिए लिमिटेड प्रिव्यू के तौर पर उपलब्ध कराया गया है।

48 घंटों में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने ChatGPT से लैस Bing में जताई दिलचस्पी, जानें इसमें ऐसा क्या है खास?
ख़ास बातें
  • Bing सर्च इंजन में ChatGPT को अनुभव करने के लिए लाखों लोगों की दिलचस्पी
  • 48 घंटों में 1 मिलियन, यानी 10 लाख से अधिक लोगों ने साइनअप किया
  • इसे कुछ यूजर्स के लिए लिमिटेड प्रिव्यू के तौर पर उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
Microsoft ने घोषणा की है कि केवल 48 घंटों में ChatGPT से लैस Bing को आजमाने के लिए वेटिंग लिस्ट 1 मिलियन से अधिक लोगों ने साइन अप किया है। कुछ ऐसा ही रिस्पॉन्स OpenAI के ChatGPT को भी मिला था, जब वेब में उपलब्ध होने के सप्ताह में ही इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग संवादी टूल ने 10 लाख यूजर्स को आकर्षित किया था। ChatGPT को बनाने वाले डेवलपर्स OpenAI का कहना है कि उनका चैटजीपीटी मॉडल, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग फ्रॉम ह्यूमन फीडबैक (RLHF) नाम की मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करके डेवलप किया गया है। इस कंपनी में शुरुआत से ही Microsoft का बड़ा निवेश रहा है और अब कंपनी AI टूल को अपने Bing सर्च में शामिल करने वाली है।

Microsoft के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट यूसुफ मेहदी (Yusuf Mehdi) ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि Bing सर्च इंजन में ChatGPT को अनुभव करने के लिए मात्र 48 घंटों में 1 मिलियन, यानी 10 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "हम उन लोगों की संख्या से अभिभूत और उत्साहित हैं, जो नए एआई-संचालित बिंग का परीक्षण करना चाहते हैं! 48 घंटों में, 1 मिलियन से अधिक लोग हमारे प्रिव्यू के लिए वेटिंग लिस्ट में शामिल हो गए हैं।"
 

बता दें कि मेहदी और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने पिछले हफ्ते नए Bing की घोषणा की थी, जो अभी भी कुछ यूजर्स के लिए लिमिटेड प्रिव्यू के तौर पर उपलब्ध कराया गया है।

Microsoft का ChatGPT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस नया Bing सर्च कई नई AI क्षमताओं के साथ आता है, जो आपके लिए कुछ वैसे ही काम करता है जैसे ChatGPT करता है। यह आपके लिए कविताएं लिख सकता है, आपके लिए तुरंत खाने की रेसेपी तैयार कर सकता है और साथ ही आपके साथ ऐसे बातचीत कर सकता है, मानों कोई इंसान हो।

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि AI-संचालित बिंग सर्च इंजन और Edge ब्राउजर अब "बेहतर सर्च, अधिक कंप्लीट उत्तर, एक नया चैट अनुभव और कंटेंट जनरेट करने की क्षमता" देने के लिए Bing.com पर प्रिव्यू के लिए उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, ChatGPT Bing, Bing, chatgpt microsoft, Microsoft
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »