Hollywood में बड़ा उलटफेर, 50 साल बाद टूटेगी परंपरा! Oscars अब TV पर नहीं बल्कि...

Oscars 2029 से YouTube पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होंगे, 50 साल बाद ABC से होगा बड़ा बदलाव।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 19:12 IST
ख़ास बातें
  • 2029 से Oscars YouTube पर एक्सक्लूसिव लाइव स्ट्रीम होंगे
  • Academy ने YouTube को 2033 तक ग्लोबल राइट्स दिए
  • ABC अगले कुछ सालों तक ही Oscars टेलीकास्ट करेगा

Photo Credit: oscars.org

हॉलीवुड (Hollywood) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Academy Awards यानी Oscars अब टीवी से हटकर स्ट्रीमिंग की ओर बढ़ रहे हैं। Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने ऐलान किया है कि 2029 से Oscars का लाइव ब्रॉडकास्ट एक्सक्लूसिव तौर पर YouTube पर किया जाएगा। यह डील मल्टी-ईयर है, जिसके तहत YouTube को 2033 तक दुनियाभर में Oscars के एक्सक्लूसिव ग्लोबल राइट्स मिलेंगे। अब तक Oscars पिछले करीब 50 सालों से ABC पर टेलीकास्ट होते रहे हैं, लेकिन 2029 से यह अवॉर्ड शो YouTube पर फ्री में लाइव देखा जा सकेगा।

Academy के मुताबिक, यह फैसला YouTube के साथ की गई एक नई पार्टनरशिप का हिस्सा है। Academy के CEO Bill Kramer और President Lynette Howell Taylor ने कहा कि Academy एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है और इस साझेदारी से Oscars को दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उनका कहना है कि इससे Academy के मेंबर्स और पूरी फिल्म कम्युनिटी को फायदा होगा।

Advertisement

व्यूअरशिप की बात करें तो पिछले कई सालों में Oscars देखने वालों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। हालांकि 2025 में इसमें हल्का सा उछाल देखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में यंग ऑडियंस ने मोबाइल और कंप्यूटर जैसे डिवाइसेज पर शो को देखा। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि यही ट्रेंड इस फैसले की एक बड़ी वजह रहा है।

YouTube के CEO Neal Mohan ने Oscars को एक अहम सांस्कृतिक संस्था बताते हुए कहा कि Academy के साथ यह पार्टनरशिप नई जनरेशन के फिल्म लवर्स और क्रिएटर्स को इंस्पायर करेगी, साथ ही Oscars की पुरानी विरासत को भी बनाए रखेगी। वहीं ABC ने साफ किया है कि वह अभी भी अगले तीन Oscars टेलीकास्ट करेगा और इसके बाद यह बदलाव लागू होगा।

यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब हॉलीवुड पहले से ही बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहा है। स्टूडियो मर्जर्स, प्रोडक्शन कट्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती ताकत ने इंडस्ट्री की दिशा बदल दी है। ऐसे में YouTube का Oscars जैसे बड़े अवॉर्ड शो के राइट्स हासिल करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आने वाले सालों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की निर्भरता स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर और बढ़ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.