• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली मेट्रो की रील्स बनाने वालों से निपटने की तैयारी, जारी किया चेतावनी वाला पोस्टर

दिल्ली मेट्रो की रील्स बनाने वालों से निपटने की तैयारी, जारी किया चेतावनी वाला पोस्टर

मेट्रो ट्रेन के अंदर वीडियो और रील्स की शूटिंग करने वाले अक्सर यात्रियों की परेशानी का कारण बनते हैं

दिल्ली मेट्रो की रील्स बनाने वालों से निपटने की तैयारी, जारी किया चेतावनी वाला पोस्टर

पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों की संख्या बढ़ी है

ख़ास बातें
  • DMRC ने एक चेतावनी के साथ ग्राफिक वाली पिक्चर जारी की है
  • कुछ यूजर्स ने ऊंची वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनने से परेशानी की शिकायत की है
  • दिल्ली मेट्रो ने इससे पहले भी इस तरह के कदम उठाए हैं
विज्ञापन
राजधानी में प्रति दिन लाखों लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। मेट्रो से यात्रा सुविधाजनक तो है लेकिन कुछ लोगों के कारण इसमें कई बार परेशानी भी होती है। मेट्रो ट्रेन के अंदर वीडियो और रील्स की शूटिंग करने वाले अक्सर यात्रियों की परेशानी का कारण होते हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) एक बार फिर लोगों को मेट्रो के कोच के अंदर वीडियो या रील्स की शूटिंग नहीं करने की सलाह दी है। 

इसे लेकर DMRC ने एक चेतावनी के साथ ग्राफिक वाली पिक्चर जारी की है। DMRC ने इस पिक्चर को ट्वीट करते हुए कहा है, "दिल्ली मेट्रो में डांस वीडियो, रील्स या ऐसी किसी अन्य एक्टिविटी पर कड़ाई से प्रतिबंध है जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।" DMRC के इस कदम की सोशल मीडिया पर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस तरह की एक्टिविटीज पर रोक की जानकारी वाले पोस्टर्स मेट्रो टेन के कोच के अंदर लगाने की सलाह दी है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लोगों के ऊंची वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनने से परेशानी होने की भी शिकायत की है। कुछ लोगों का कहना है कि एरोब्रिज पर डांस करने वालों से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। 

दिल्ली मेट्रो ने मीम्स और पोस्टर्स का इस्तेमाल कर यात्रियों से ऐसी एक्टिविटीज से बचने को कहा है। ऐसे ही कुछ मीम्स में शोले मूवी और इस सप्ताह ऑस्कर जीतने वाली RRR की पिक्चर से लोगों को डांसिंग से बचने और रील्स को शूट नहीं करने की सलाह दी गई है। दिल्ली मेट्रो ने इससे पहले डासिंग रियल्टी शो को जज करने वाले गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंट लुइस की थीम वाला एक मीम जारी कर भी लोगों को ऐसी एक्टिविटीज से बचने की सलाह दी थी। 

पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों की संख्या बढ़ी है। इस तरह के वीडियो और रील्स से इन्हें बनाने वालों को काफी व्यूज और लाइक्स मिलते हैं। हालांकि, यह मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के लिए परेशानी का एक कारण भी होता है। इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है और इससे घातक दुर्घटनाएं भी हुई हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »