सिंगल चार्ज में 483Km चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

बाइक की पावर की बात करें तो इसमें 1,700 W की मोटर लगी है जो 2500W की पीक पावर जेनरेट करती है

सिंगल चार्ज में 483Km चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Optibike

कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक 40% खड़ी चढ़ाई पर चढ सकती है।

ख़ास बातें
  • R22 Everest इलेक्ट्रिक बाइक एक पावर बाइक के रूप में पेश की गई है
  • यह 58 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक जा सकती है
  • इसे Optibike के सीमित स्टोर्स से खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Optibike ने R22 Everest ई-बाइक लॉन्च की है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, बाइक माउंट एवरेस्ट पर भी चढ़ सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 300 मील की रेंज तक जा सकती है, यानि कि लगभग 483 किलोमीटर चल सकती है। मोटे-मोटे शब्दों में कहें तो कंपनी ने इसे करीबन 500 किलोमीटर तक की रेंज के लिए बनाया है, जो कि अपने आप में एक मिसाल है। हालांकि रेंज को लेकर कंपनी ने इसके लिए कुछ मापदंड रखे हैं, जो कि चालक के वजन और स्पीड पर निर्भर करते हैं। बाइक में डुअल बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसके और भी कई फीचर्स दिए गए हैं।  
 

Optibike R22 Everest e-bike price, availability

Optibike R22 Everest ई-बाइक की कीमत 18,900 अमेरिकी डॉलर (लगभग 14.96 लाख रुपये) है। कंपनी के अनुसार, इसे Optibike के सीमित स्टोर्स से खरीदा जा सकता है, जिसकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।  
 

Optibike R22 Everest e-bike features

Optibike R22 Everest इलेक्ट्रिक बाइक एक पावर बाइक के रूप में पेश की गई है जिसमें कई फीचर्स मिलते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, यह बाइक सिंगल चार्ज में 483 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकती है। उसके लिए कंपनी ने मानदंड रखा है कि राइडर का वजन 73 किलोग्राम से ज्यादा न हो और स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो। अगर इस स्थिति में बाइक चलाई जा जाती है तो यह 483 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। जिसका दूसरे शब्दों में ये अर्थ निकलता है कि बाइक माउंट एवरेस्ट तक भी जा सकती है, जैसा कि कंपनी ने बाइक के बारे में कहा है। इसमें 3,260 Wh का डुअल बैटरी पैक दिया गया है जिसका वजन 16 किलोग्राम है।  

बाइक की पावर की बात करें तो इसमें 1,700 W की मोटर लगी है जो 2500W की पीक पावर जेनरेट करती है और 58 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर बाइक को दौड़ा सकती है। बाइक बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इसमें Optibike PowerStorm MBB सिस्टम है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक बाइक 40% खड़ी चढ़ाई पर चढ सकती है। इसमें पैडल भी दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल भी साथ में किया जा सकता है। स्टेबिलिटी के लिए R22 Everest ई-बाइक में डाउनहिल डुअल क्राउन फॉर्क दिया गया है और एक्सटेंडेड ट्रेवल सस्पेंशन भी है। पावर के लिए इसमें 5 लेवल दिए गए हैं, जिनमें से आप चुन सकते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक में एलसीडी डिस्प्ले भी है जो स्पीड और बैटरी लाइफ के बारे में जानकारी दिखाता है। Optibike R22 Everest E-Bike में स्विंग आर्म और फ्रेम कार्बन फाइबर का लगा है जिसका वजन 42 किलोग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »