OpenAI ने भारतीय शख्स से 126 करोड़ रुपये में खरीदा सबसे पुराना डोमेन नेम

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एक पोस्ट में सिर्फ "Chat.com" बताते हुए अधिग्रहण की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 18:18 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI ने डोमेन चैट डॉट कॉम को भारतीय शख्स से खरीदा है।
  • चैट डॉट कॉम को 126 करोड़ रुपये में बेच गया है।
  • चैट डॉट कॉम को पहली बार 1996 में रजिस्टर्ड किया गया था।

ChatGPT एक सर्च टूल है, जिसे 2022 में पेश किया गया था।

Photo Credit: Openai

ChatGPT के लॉन्च के साथ टेक जगत में नई क्रांन्ति लाने वाली कंपनी OpenAI फिर से सुर्खियों में आई है। इस बार डोमेन चैट डॉट कॉम की खरीद से कंपनी चर्चा का विषय बनी है जो कि अभी तक के सबसे पुराने वेब एड्रेस में से एक है। OpenAI ने यह डोमेन हबस्पॉट के फाउंडर और सीटीओ धर्मेश शाह से खरीदा है। अधिग्रहण के बाद चैट डॉट कॉम को सीधे चैटजीपीटी पर रीडायरेक्ट कर दिया गया है।

आपको बता दें कि चैट डॉट कॉम को पहली बार 1996 में रजिस्टर्ड किया गया था, जिससे यह सबसे पुराने डोमेन में से एक है। खास बात यह है कि धर्मेश शाह ने बीते साल ही इसे हासिल कर लिया था, इसके लिए लगभग 15.5 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 130 करोड़ रुपये) का निवेश किया था। धर्मेश ने मार्च में मार्च में डोमेन बेचने की घोषणा की थी, हालांकि उस दौरान खरीदार का नाम नहीं बताया गया था। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बिक्री की जानकारी साझा की। 
Advertisement

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एक पोस्ट में सिर्फ "Chat.com" बताते हुए अधिग्रहण की पुष्टि की है। कुल 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा की खरीदारी से पता चलता है कि OpenAI बड़े निवेश कर रहा है। डील के हिस्से के तौर पर शाह को OpenAI में शेयर मिले, हालांकि उन्होंने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। सेल के बाद धर्मेश ने X पर चैट डॉट कॉम को एक काफी आकर्षक डोमेन बताया जो कि किसी सफल प्रोडक्ट या कंपनियों के निर्माण के लिए जरूरी है। इस अधिग्रहण से OpenAI इस डोमेन के जरिए अपनी ग्लोबल उपलब्धता को बढ़ा रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में OpenAI ने एक नया चैट हिस्ट्री सर्च फीचर पेश किया है जो ChatGPT की 'मेमोरी' कैपेसिटी से अलग है। जबकि 'मेमोरी' फंक्शन ChatGPT को समय के साथ जानकारी को रिकॉल करने की सुविधा प्रदान करता है, सर्च टूल खासतौर पर यूजर्स को कभी न खत्म होने वाली स्क्रॉलिंग की परेशानी के बिना खास कंवर्सेशन को तुरंत खोजने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में यूजर्स पिछली चैट से दोबारा सलाह लेना चाहते हों या फिर जिन सवालों के जवाब न मिले हों, उनके उत्तर खोजना चाहते हों, इस सर्च फीचर से जानकारी पाने का तरीका ज्यादा आसान होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, OpenAI, oldest domain name, Chat Dot Com, Dharmesh Shah

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.