OnePlus Turbo आया गीकबेंच पर नजर, मिलेगा स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट, जानें फीचर्स

OnePlus जल्द ही चीन में अपनी नई OnePlus Turbo सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें गेमिंग बेस्ड फोन शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 14:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • OnePlus Turbo में 16GB रैम दी जा सकती है।
  • OnePlus Turbo एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।

OnePlus 15R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही चीन में अपनी नई OnePlus Turbo सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें गेमिंग बेस्ड फोन शामिल होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आगामी स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। मगर OnePlus Turbo के आगामी मॉडल में से एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का संकेत मिलता है। इसके अलावा गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन और 16GB तक रैम मिल सकती है। आइए OnePlus Turbo सीरीज स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Turbo Specifications (Expected)

टेक ब्लॉगर अनविन (@ZionAnvin) ने X पर पोस्ट में खुलासा किया है कि मॉडल नंबर PLU110 वाला OnePlus स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन के चिपसेट, परफॉर्मेंस, ऑपरेटिंग सिस्टम और रैम का खुलासा हुआ है। पोस्ट में कहा गया है कि यह मॉडल नंबर आगामी OnePlus Turbo का है, जो कि जल्द ही चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, OnePlus Turbo में ऑक्टा कोर ARMv8 चिपसेट होगा, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस होने की संभावना है। इसमें 3.21GHz पर क्लॉक हुआ एक प्राइम कोर, तीन परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंसी कोर के साथ-साथ एड्रेनो 825 GPU भी होगा।

Advertisement

लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 14.81GB रैम है, जिसे 16GB रैम के तौर पर बेचा जा सकता है। OnePlus Turbo एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसके अलावा दावा किया कि स्मार्टफोन अगले साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

हाल ही में OnePlus के चीन के प्रेसिडेंट ली जी लुईस द्वारा वीबो के जरिए पुष्टि की थी कि OnePlus Turbo सीरीज पर वर्तमान में काम चल रहा है। टेक कंपनी ने 12 वर्ष पूरे होने वाले कार्यक्रम के दौरान भी लॉन्च की झलक दिखाई गई थी। कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने खुलासा किया कि नई लाइनअप गेमिंग पर बेस्ड होगी। OnePlus Turbo को पहले OnePlus Ace 6 Turbo के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। बताया जा रहा है कि इस फोन में 9,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी इस फोन में 6.78 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दे सकती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz/165Hz रिफ्रेश रेट होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.