वनप्लस ने OnePlus AI किया पेश, गजब के मिलेंगे फीचर्स, OnePlus 13s के साथ होगी शुरुआत

OnePlus ने OnePlus AI पेश कर दिया है जिसकी शुरुआत वनप्लस डिवाइस में पर्सनलाइज एआई अनुभव प्रदान करने के लिए हुई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने OnePlus AI पेश कर दिया है।
  • OnePlus AI फीचर नेचुरल लेंग्वेज सपोर्ट के साथ भी आता है।
  • OnePlus एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए AI टूल की सीरीज प्रदान कर रहा है।

OnePlus AI टूल की एक सीरीज प्रदान कर रहा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus AI पेश कर दिया है जिसकी शुरुआत वनप्लस डिवाइस में पर्सनलाइज एआई अनुभव प्रदान करने के लिए हुई है। आगामी OnePlus 13s भारत में 5 जून को लॉन्च होने वाला है, जिसमें ये एआई बेस्ड फीचर्स होंगे, जिससे प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और सिक्योरिटी बेहतर होती है। यहां हम आपको वनप्लस के एआई फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus AI: प्लस माइंड और माइंड स्पेस


Advertisement
OnePlus के अनुसार, नई प्लस की अलर्ट स्लाइडर के अपग्रेड के तौर पर दी गई है, जिसे अब एआई बेस्ड फंक्शन तक क्विक एक्सेस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। की (कुंजी) को कई टास्क के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है, जिसमें एआई प्लस माइंड को एक्टिव करना शामिल है, जो तुरंत स्क्रीन पर जरूरी जानकारी को सेव कर सकता है, कैटेगराइज्ड कर सकता है और सर्च कर सकता है। एक सिंपल प्रेस या थ्री-फिंगर स्वाइप के साथ यह जरूरी कंटेंट को एक अलग माइंड स्पेस में एकत्रित करता है, जिसमें ईवेंट डिटेल, शेड्यूल या नोट्स आदि शामिल है। एक रेगुलर स्क्रीनशॉट से अलग एआई प्लस माइंड जरूरी डाटा निकालने के लिए एनालेसेज का उपयोग करता है, जैसे कि कैलेंडर में ऑटोमैटिक एक ईवेंट ऐड करना शामिल है।

यह फीचर नेचुरल लेंग्वेज सपोर्ट के साथ भी आता है, जिससे यूजर्स अपने सेव किए गए कंटेंट को आसानी से पा सकते हैं। साल के आखिर तक AI प्लस माइंड में सेव किए गए कंटेंट को ऑटोमैटिक तौर पर कैटेगराइज्ड करने की सुविधा होगी। यह शुरुआत में OnePlus 13s पर उपलब्ध होगा और बाद में कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अन्य OnePlus 13 सीरीज फोन में इस फीचर को रोल आउट करने का प्लान बना रही है। Gemini इंटीग्रेशन के साथ Google ऐप OnePlus के AI टूल के साथ आसान से काम करेंगे। वहीं प्राइवेट कंप्यूटिंग क्लाउड से सुनिश्चित होता है कि सभी निजी डाटा ऑन डिवाइस और एन्क्रिप्टेड क्लाउड प्रोसेसिंग के जरिए सुरक्षित रहे।
Advertisement

OnePlus यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए डिजाइन किए गए AI टूल की एक सीरीज पेश कर रहा है। 


OnePlus AI Features


AI वॉयसस्क्राइब: यह ऐप के अंदर कॉल और मीटिंग को रिकॉर्ड, समराइज और ट्रांसलेट करता है।
Advertisement
AI कॉल असिस्टेंट: यह कॉल के दौरान ऑटोमैटिक कॉल समराइज और रीयल-टाइम ट्रांसलेट प्रदान करता है।
AI ट्रांसलेशन: यह आसान कम्युनिकेशन के लिए टेक्स्ट, लाइव वॉयस, कैमरा बेस्ड और स्क्रीन ट्रांसलेशन को एक ऐप में शामिल करता है।
AI सर्च: यह फाइल, सेटिंग्स, नोट्स और कैलेंडर में कन्वर्सेशनल नेचुरल लैंग्वेज क्वेरी का सपोर्ट करता है।
Advertisement
AI रीफ्रेम: यह सब्जेक्ट्स की पहचान करने और कई क्रिएटिव फ्रेमिंग ऑप्शन बनाने के लिए फोटो का एनालेसेज करता है।
AI बेस्ट फेस 2.0: यह फीचर 20 लोगों तक की बंद आंखों और एक्सप्रेशन को ठीक करके ग्रुप फोटो को ऑटोमैटिक तौर पर बेहतर बनाता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus AI, OnePlus AI Features, OnePlus 13, OnePlus 13s, OnePlus

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.