Ola ने मुफ्त में दिया Rs 1.29 लाख का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्यों?

हम आपको कार्तिक नाम के एक Ola S1 Pro यूजर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 16 मई को ट्विटर पर अपने स्कूटर के डैशबोर्ड की एक शानदार फोटो शेयर की है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2022 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 Pro स्कूटर यूजर को सिंगल चार्ज में 202Km की रेंज मिली है।
  • कार्तिक को एक नया Gerua S1 Pro फ्री में दिया जा रहा है।
  • नया Move OS 2.0 अपडेट S1 Pro के लिए नए फीचर्स लेकर आता है।

Ola S1 Pro यूजर के लिए फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर

Photo Credit: Twitter/@Bhavis Aggarwal

पिछले कुछ समय से Ola S1 Pro भारत में बिक्री के अलावा अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मुकाबले अधिकतर अपनी खामियों के चलते काफी ज्यादा चर्चा में रहा है। अब आप भी सोच रहे हैं होंगे कि हम भी कुछ आग लगने जैसी या अन्य खराबी वाली खबर लेकर आए होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। हम आपको कार्तिक नाम के एक Ola S1 Pro यूजर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 16 मई को ट्विटर पर अपने स्कूटर के डैशबोर्ड की एक शानदार फोटो शेयर की है।

कार्तिक उन ग्राहकों में से एक थे जिन्हें हाल ही में टेस्टिंग के लिए Move OS 2.0 Beta-1 अपडेट मिला था। यह अपडेट स्मार्टफोन के जरिए लॉक और अनलॉकिंग फीचर, म्यूजिक स्ट्रीमिंग, ब्लूटूथ के जरिए फोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और इको मोड नाम एक नया राइडिंग मोड जैसे कुछ फीचर्स को लेकर आया है। ईको मोड में टॉप 45 किमी प्रति घंटे पर कैप की जाएगी और हाई रेंज मिलेगी।
 

Ola S1 Pro से मिलेगी 202Km रेंज रिकॉर्ड


कार्तिक द्वारा शेयर की गई फोटो  में उनके Ola S1 Pro स्कूटर को सिंगल चार्ज में 202Km की रेंज मिली है। इस दमदार कदम को नए इको राइडिंग मोड के साथ हासिल किया गया है। फोटो में 27 Km प्रति घंटे की एवरेज स्पीड और 48Km प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी दिखती है। 202Km रेंज के बाद भी बैटरी 3 प्रतिशत बाकी है। यूजर्स का दावा है कि इस्तेमाल ट्रैफिक में 50 प्रतिशत और नेशनल हाइवे पर 50 प्रतिशत था।

यूजर ने अपनी उपलब्धि दिखाते हुए Ola Electric और उसके सीईओ भाविश अग्रवाल को ट्विटर पर टैग किया। Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से उस ट्वीट का जवाब दिया। अपने ट्वीट में उन्होंने Ola S1 Pro यूजर की तारीफ करते हुए कहा कि एक बार चार्ज में 200km से अधिक रेंज हासिल करके रिकॉर्ड तोड़ा है।
 
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कार्तिक को एक नया Gerua S1 Pro फ्री में दिया जा रहा है। उसके तुरंत बाद Ola के सीईओ ने कार्तिक को नया S1 PRO गेरुआ कलर गिफ्ट में देते हुए एक फोटो पोस्ट की। इस दौरान कार्तिक ने गिफ्ट में मिले Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी हुए हैशटैग End ICE Age वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। Ola अपने ग्राहकों को फ्री S1 pro जैसे गिफ्ट देकर ओला स्कूटर्स की नई उपलब्धि पाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे यह भी साफ होता है कि नया Move OS 2.0 अपडेट S1 Pro के लिए नए फीचर्स लेकर आता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola S1 Pro, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा iPhone 17 Pro Max जैसा कलर, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X2 में मिल सकती है 7.69 इंच फोल्डिंग स्क्रीन, जल्द होगा लॉन्च
  2. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा iPhone 17 Pro Max जैसा कलर, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
  4. BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
  5. iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ
  6. Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन
  7. boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
  8. Itel A100 भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड जैसी ड्यूरेबिलिटी, जानें फीचर्स
  9. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  10. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.