S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद Ola को देना होगा सरकार को जवाब!

इस घटना पर Ola ने कहा था कि वह पुणे की घटना से अवगत है। घटना के कारणों को समझने के लिए जांच की जा रही है। अगले कुछ दिनों में अपडेट शेयर किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा था कि वह कस्‍टमर के साथ संपर्क में है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 20:36 IST
ख़ास बातें
  • हाल में Ola सहित अन्य ब्रांड के कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में लग चुकी है आग
  • Ola S1 Pro में आग लगने की घटना को लेकर सरकार ने बैठाई थी जांच
  • Ola को जल्द सरकार को देना पड़ सकता है स्पष्टीकरण

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने पिछले साल 15 अगस्त को लॉन्च होने के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर खामियों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल में पुणे में Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में कथित तौर पर आग लगने की खबर ने न केवल ग्राहकों, बल्कि सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले सरकार की जांच के दायरे में आने के बाद, अब ऐसा प्रतीत होता है कि Ola को इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना को लेकर सरकार को स्पष्टीकरण देना होगा।

HT Auto के अनुसार, सरकार द्वारा देश भर में ईवी (EV) में आग लगने की घटनाओं की जांच के आदेश के कुछ दिनों बाद, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमाने ने गुरुवार को ईवी निर्माता से स्पष्टीकरण देने का संकेत दिया। अरमाने ने कहा, "यदि आवश्यक हो, तो सरकार घटना की व्याख्या करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को बुला सकती है।"
Advertisement

बता दें, पिछले महीने, पुणे में Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई थी। घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ है। माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह थरमल रनअवे हो सकती है, जिसमें लिथियम-आयन बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट से रिएक्शन होता है।

इस घटना पर ओला ने कहा था कि वह पुणे की घटना से अवगत है। घटना के कारणों को समझने के लिए जांच की जा रही है। अगले कुछ दिनों में अपडेट शेयर किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा था कि वह कस्‍टमर के साथ संपर्क में है। 
Advertisement

इस तरह की घटनाएं पिछले कुछ महीनों में बढ़ती नज़र आ रही है, जिसे लेकर अब सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। केंद्र ने ईवी में आग की घटनाओं की जांच के लिए सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को शामिल किया है। सरकार ने DRDO लैब्स के SAM (सिस्टम एनालिसिस एंड मॉडलिंग) क्लस्टर के तहत आने वाली एजेंसी को भविष्य में इसी तरह की घटनाओं से बचने के लिए निवारक उपायों और सुधार के दायरे को शेयर करने के लिए भी कहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola, Ola Electric Scooter, Ola S1 Pro, Ola S1 Pro Fire case
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.