• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 181 km चलने वाली Ola के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में कैसे लगी आग? सरकार ने शुरू की जांच

सिंगल चार्ज में 181 km चलने वाली Ola के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में कैसे लगी आग? सरकार ने शुरू की जांच

देश के कार्बन कटौती लक्ष्य को पूरा करने और ईंधन के इम्‍पोर्ट बिल को कम करने के लिए मोदी सरकार के लिए इलेक्ट्रिक व्‍हीकल काफी अहम हैं।

सिंगल चार्ज में 181 km चलने वाली Ola के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में कैसे लगी आग? सरकार ने शुरू की जांच

बीते दिनों इसका वीडियो वायरल हुआ था और लोग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की सेफ्टी को लेकर सवाल पूछने लगे।

ख़ास बातें
  • मामले की जांच देश की रक्षा अनुसंधान शाखा की एक इकाई कर र‍ही है
  • ओला ने पिछले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू की थी
  • यह एक दिन में 1,000 स्कूटरों का प्रोडक्‍शन करती है
विज्ञापन
इंडिया का इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट अभी अपने शुरुआती दौर में है। लोग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं, लेकिन हाल में पुणे में Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में कथित तौर पर आग लगने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। बीते दिनों इसका वीडियो वायरल हुआ और लोग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की सेफ्टी को लेकर सवाल पूछने लगे। खबरों की मानें, तो सरकार इस बात की जांच कर रही है कि बीते हफ्ते ओला इलेक्ट्रिक के ई-स्कूटर में आग कैसे लग गई। सरकार चिंतित है कि इस घटना से इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) क्षेत्र में रुकावट पैदा हो सकती है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कार्बन कटौती लक्ष्य को पूरा करने और ईंधन के इम्‍पोर्ट बिल को कम करने के लिए मोदी सरकार के लिए इलेक्ट्रिक व्‍हीकल काफी अहम हैं। मिनिस्‍ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट के सेक्रेटरी गिरिधर अरमाने ने कहा कि अगर नुकसान के कारणों को शुरू में ही खत्‍म नहीं किया गया, तो यह EV इंडस्‍ट्री को प्रभावित करने करने के लिए डर फैला सकता है। उन्‍होंने कहा कि जांच का मकसद सच्‍चाई को सामने लाने लाना है। इस मामले में ओला ने फ‍िलहाल कुछ नहीं कहा है। 

घटना की वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें Ola S1 Pro ई-स्कूटर आग की लपटों में दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह थरमल रनअवे हो सकती है, जिसमें लिथियम-आयन बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट से रिएक्शन होता है। ट्विटर यूजर MR SRV HACKERS ने अपने हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर की थी। इसमें Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को जलता देखा जा सकता है।

इस घटना पर ओला ने कहा है कि वह पुणे की घटना से अवगत है। घटना के कारणों को समझने के लिए जांच की जा रही है। अगले कुछ दिनों में अपडेट शेयर किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वह कस्‍टमर के साथ संपर्क में है। 

हालांकि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल सितंबर में Pure EV के दो स्कूटरों में भी आग लग गई थी। इसके बाद अक्टूबर में Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबर आई थी। दिसंबर में भी HCD India के एक स्कूटर में आग लगी थी, जिससे एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

बहरहाल, इस मामले की जांच देश की रक्षा अनुसंधान शाखा की एक इकाई- सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी द्वारा की जा रही है। देश के पॉपुलर स्टार्टअप्स में से एक ओला ने पिछले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू की थी। यह एक दिन में 1,000 स्कूटर का प्रोडक्‍शन करती है। गौरतलब है कि Ola S1 Pro की रेंज सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola, Ola Elecric fire, Pune, Ola EV, ola ev probe, OLA electric
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »