• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola की पहली इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी लैस, 40 50 लाख रुपये होगी कीमत

Ola की पहली इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी लैस, 40-50 लाख रुपये होगी कीमत

Ola Electric अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जिसे भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक चलाया जा सकता है।

Ola की पहली इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी लैस, 40-50 लाख रुपये होगी कीमत

Photo Credit: Youtube/ Ola Electric

ख़ास बातें
  • Ola Electric अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है।
  • 4 व्हीलर को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक चलाया जा सकता है।
  • यह देश में एक प्रीमियम पेशकश के तौर पर आएगी।
विज्ञापन
Ola Electric अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जिसे भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक चलाया जा सकता है। यह 0 से 4 सेकेंड के अंदर 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। एक अपडेट में ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कथित तौर पर अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कीमत की जानकारी टीज की है। यह देश में एक प्रीमियम पेशकश के तौर पर आएगी। ओला इलेक्ट्रिक ने बीते साल ओला एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ ईवी सेगमेंट में एंट्री की थी। इसने हाल ही में अपने नए S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है।

कार्टोक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कथित तौर पर पीटीआई से कंफर्म किया कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत 40-50 लाख रुपये के बीच होगी। रिपोर्ट में अग्रवाल को यह कहते हुए साफ किया गया है कि "ओला की प्रोडक्ट सीरीज 1 लाख रुपये से 40-50 लाख रुपये तक जाएगी। कंपनी का विजन मीडियम साइज और स्मॉल साइज में आगे आने का है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें जो भारत जैसे मार्केट्स और यूजर्स के लिए फिट हैं। ई-कार भारत में 'सबसे तेज और स्पोर्टिएस्ट' होगी। कार सेगमेंट में काम करने के लिए हमारे पास साफ तौर पर पूरा रोडमैप है।"

15 अगस्त को Ola S1 के वर्चुअल लॉन्च इवेंट के दौरान ओला ने ऐलान किया है कि वह 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी। यह भारत में सबसे तेज स्पीड वाली कारों में से एक के तौर पर आ सकती है। बताया जाता है कि यह 4 सेकंड के अंदर 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। यह एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की दूरी तय करेगी। इसके अलावा ईवी में ग्लास की रूफ होगी। यह कंपनी के मूवओएस सॉफ्टवेयर पर काम करेगी। इसमें एसिस्टेड ड्राइविंग कैपेबिलिटीज और बिना चाबी और बिना हैंडल वाला डोर भी मिलेगा। बीते साल टू-व्हीलर व्हीलर को बनाना शुरू करने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने बीते साल भारत में कंपनी के दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर Ola S1 लॉन्च किया था।

नया Ola S1 2021 से Ola S1 Pro की जगह लेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोर्सिलेन व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह MoveOS 2 पर चलता है। Ola S1 की बैटरी कैपेसिटी 3KWh है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा है। यह 141 किमी की एआरएआई रेंज और 101 किमी की नॉर्मल लिमिट प्रदान करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola Electric Car, Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »