Ola के 180 किलोमीटर की रेंज वाले S1 Pro ई-स्कूटर पर दिवाली तक 10,000 रुपये का डिस्काउंट

Ola Electric का दावा है कि अधिक डिमांड के कारण यह ऑफर बढ़ाया गया है। कंपनी पांच वर्ष के एक्सटेंडेड वॉरंटी पैकेज पर भी 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 22:26 IST
ख़ास बातें
  • यह 0 से 40 kmph तक की स्पीड तीन सेकेंड से कम में पकड़ लेता है
  • इसमें 4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है
  • कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है

इसकी टॉप स्पीड 116 kmph की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ola Electric ने अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर को दिवाली तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने पहले दशहरा तक यह डिस्काउंट दिया था। Ola Electric का दावा है कि अधिक डिमांड के कारण यह ऑफर बढ़ाया गया है। कंपनी पांच वर्ष के एक्सटेंडेड वॉरंटी पैकेज पर भी 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

Ola S1 Pro का प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिस्काउंट के बाद इसे 1.30 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए कस्टमर्स को Ola Electric की वेबसाइट पर फेस्टिव ऑफर टैब को क्लिक करना होगा। इसके बाद S1 Pro को डिस्काउंटेड प्राइस, लगभग 1.30 लाख रुपये पर खरीदने का विकल्प मिलेगा। इस ई-स्कूटर की सिंगल चार्ज में ARAI से सर्टिफाइड रेंज 180 किलोमीटर से अधिक की है। हालांकि, वास्तविक स्थितियों में इसके लगभग 170 किलोमीटर होने का दावा किया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 116 kmph है और यह 0 से 40 kmph तक की स्पीड तीन सेकेंड से कम में पकड़ लेता है। इसमें 4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है जिसे चार्ज होने में लगभग 6 घंटे 30 मिनट लगते हैं। 
Advertisement

कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी भी की है। कंपनी ने बताया कि उसके S1 और S1 Pro स्कूटर्स की जल्द नेपाल में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए नेपाल में CG Motors के साथ एग्रीमेंट किया गया है। कंपनी ने कहा कि नेपाल में ये स्कूटर्स अगली तिमाही से उपलब्ध होंगे। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है। Ola के फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने कहा,  "विदेश में हमारे एक्सपैंशन का मतलब कंपनी की ग्रोथ के साथ ही दुनिया में EV सेगमेंट को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत है।"  

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट को अगले लेवल पर ले जाने के लिए भारत को बड़ा योगदान देना होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। कंपनी ने पिछले वर्ष ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी और इसकी योजना 2024 तक इलेक्ट्रिक कारें बनाने की है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की अपनी योजना टाल दी थी।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.