• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बड़े बूट स्पेस और ऐप कंट्रोल फीचर से लैस होगा Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने फोटो शेयर की

बड़े बूट स्पेस और ऐप कंट्रोल फीचर से लैस होगा Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने फोटो शेयर की

अप्रैल में, Ola ने देश के 400 शहरों में 1 लाख हाइपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा भी की थी। इनमें से 5 हज़ार स्टेशन इसी साल 100 शहरों में स्थापित किए जाएंगे।

बड़े बूट स्पेस और ऐप कंट्रोल फीचर से लैस होगा Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ने फोटो शेयर की

Ola Electric Scooter में Etergo AppScooter के समान फीचर्स हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Ola Electric Scooter जल्द देगा भारत में दस्तक
  • कंपनी ने तस्वीरों के जरिए साझा किए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स
  • बड़े बूट स्पेस और ऐप बेस्ड कीलेस एक्सेस से लैस होगा
विज्ञापन
Ola जल्द भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने वाली है, जिसकी घोषणा कंपनी ने अप्रैल महीने में ही कर दी थी। ओला ने भविष्य में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बेहतर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की अपनी योजना के ऊपर से भी पर्दा उठाया था। अब, कंपनी के सीईओ और चेयरमैन भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने ट्वीट कर आगामी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ फीचर्स पर रोशनी डाली है। यूं तो यह मामूल फीचर्स है, लेकिन अब डिज़ाइन और फीचर्स के टीज़र्स शुरू होने से हम इसके जल्द लॉन्च होने की अपनी उम्मीदें तेज़ कर सकते हैं। 

Ola के सीईओ और चेयरमैन Bhavish Aggarwal ने आगामी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) के कुछ फीचर्स साझा किए हैं और इन तस्वीरों में स्कूटर के डिज़ाइन की झलकियां भी देखने को मिली है। इंडिकेटर, टेललाइट और सीट की झलक से ऐसा लगता है कि स्कूटर काफी हद तक Etergo Appscooter से मेल खाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि Ola ने पिछले साल Etergo को खरीदा था और माना जा रहा है कि कंपनी नीदरलैंड के इस स्टार्टअप की सहायता से ही भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही है।

साझा किए गए फीचर्स में से पहला फीचर बूट स्पेस है। कंपनी का दावा है कि इसका बूट स्पेस अपनी क्लास में सबसे ज्यादा होगा। इसके अलावा, इसमें ऐप बेस्ड कीलेस एक्सेस मिलेगा, जिसका मतलब है कि यूज़र को स्कूटर चालू करने के लिए चाभी की जरूरत नहीं होगी। तीसरी खासियत इसकी रेंज होगी। कंपनी का दावा है कि इसकी कैटेगरी में लॉन्च रेंज के मामले में यह स्कूटर लीड करेगा। बता दें, Etergo Appscooter की बदले जाने वाले 3kWh के तीन बैटरी मॉड्यूल मिलते हैं, जिनमें से प्रत्येक मॉड्यूल 80 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इस तरह से यह स्कूटर कुल 240 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है।

फिलहाल कंपनी ने इसकी पावर के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यदि हम Appscooter पर नज़र डाले, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6kW की मोटर से लैस आता है, जो 50Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यूरोप में इस स्कूटर की टॉप स्पीड 40Kmph है। हालांकि, बता दें कि यूरोप में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बनाए गए नियम भारत से अलग हैं।

अप्रैल में, Ola ने देश के 400 शहरों में 1 लाख हाइपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा भी की थी। इनमें से 5 हज़ार स्टेशन इसी साल 100 शहरों में स्थापित किए जाएंगे। इस इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने के लिए कंपनी ने अगले पांच सालों में 2 बिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी का दावा है कि इन स्टेशन में मौजूद Ola चार्जर स्कूटर को मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर देंगे, जिससे स्कूटर 75 किलोमीटर की रेंज निकाल सकेगा। Ola ने उस समय यह भी कहा था कि कंपनी हर 2 सेकंड में 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »