• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 181KM चलने वाले Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू: जानें कीमत, फीचर्स, बैंक ऑफर्स

सिंगल चार्ज में 181KM चलने वाले Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू: जानें कीमत, फीचर्स, बैंक ऑफर्स

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री आज से शुरू कर दी गई है। बता दें, कंपनी ने Ola Electric Scooter को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, पहला S1 और दूसरा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर।

सिंगल चार्ज में 181KM चलने वाले Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू: जानें कीमत, फीचर्स, बैंक ऑफर्स

कंपनी ने स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • Ola Electric Scooter को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • दोनों वेरिएंट्स की खरीदारी ऑनलाइन माध्यम से होगी
  • ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.9 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है
विज्ञापन
Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री आज से शुरू कर दी गई है। बता दें, कंपनी ने Ola Electric Scooter को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, पहला S1 और दूसरा S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर। युवा पीढ़ी और इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) खरीदने के इच्छुक ग्राहक लम्बे समय से इसे खरीदने का राह तक रहे थे, अब आखिरकार यह इंतज़ार आज खत्म हो गया है। ऑनलाइन माध्यम से कोई भी अब इन स्कूटर्स को अपना बना सकता है। हालांकि, स्कूटर्स की डिलीवरी अक्टूबर 2021 में शुरू की जा सकती है। खास बात यह है कि कंपनी इसके साथ टेस्ट राइड भी देगी, टेस्ट राइड लेने के बाद आपके पास ऑर्डर कैंसिल करने का भी विकल्प उपलब्ध होगा।
 

Ola S1, S1 Pro Price, Offer

Ola S1 की भारत में कीमत (Ola S1 price in India) 85,099 रुपये और S1 Pro की कीमत (Ola S1 Pro price in India) 1.10 लाख रुपये रखी की गई है। हालांकि, कीमत राज्यों के हिसाब से अलग होगी। यह कीमत दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद है। गुजरात में इसकी कीमत सबसे कम है, जहां सब्सिडी के बाद S1 मॉडल की कीमत 79,999 रुपये और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये होगी। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,29,999 रुपये होगी। इसकी सेल आज से ऑनलाइन शुरू होने जा रही  है, जिसमें आप अपने मन-पसंदीदा रंग का स्कूटर चुनकर अपने लिए बुक करा सकते हैं।

ऑफर्स की बात करें, तो S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2,999 रुपए प्रति माह की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है, जबकि S1 pro को 3,199 रुपए प्रति माह की ईएमआई पर अपना बनाया जा सकता है। फाइनेंसिंग के जरिए स्कूटर खरीदने वालों के लिए कंपनी ने DFC फर्स्ट बैंक, HDFC और टाटा कैपिटल समेत कई प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी की है।
 

Ola S1, S1 Pro specifications, features

इसकी खासियतों की बात करें, तो युवाओं को लुभाने के लिए कंपनी ने स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है और साथ ही ऑर्टिफिशियल साउंड सिस्टम भी दिया है। स्कूटर 4G कनेक्टिविटी सिस्टम से लैस आता है, जिससे यह इंटरनेट से कनेक्ट रह सकता है। इसमें राइडर अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकता है और ऐप के जरिए स्कूटर को लॉक/अनलॉक तक कर सकता है।  'Hey Google' की तरह यह 'Hey Ola' बोलने से आपका कहा मान सकता है। आप वॉइस कमांड के जरिए म्यूज़िक चला सकते हैं या जीपीएस नेविगेशन के लिए लोकेशन सेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी को कॉल भी कर सकते हैं। ये सभी जानकारियां दिखाने के लिए स्कूटर में 7-इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है और साथ ही इसमें इन-बिल्ट स्पीकर भी शामिल है।

ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.9 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत स्कूटर सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर तक चल सकता है। इस बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को 18 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 8.5 kW तक पावर जेनरेट करने की क्षमता रखने वाली मोटर का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी का दावा है कि स्कूटर महज 3 सेकेंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं - नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर। रेंज और पावर मोड्स के हिसाब से बदलती है। ज्यादा पावर इस्तेमाल करने पर रेंज कम निकलती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  6. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  8. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »