5 मिनट में चार्ज होंगे Ola Electric स्कूटर, इजरायल की कंपनी के साथ किया करार!

Ola Electric ने प्रेस रिलीज़ के जरिए इस साझेदारी की सभी जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने इस साझेदारी की वित्तिय जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 20:18 IST
ख़ास बातें
  • StoreDot की एक्सट्रीम फास्ट चार्जिंग (XFC) टेक्नोलॉजी को Ola करेगी यूज़
  • XFC के साथ बैटरी को 0-100% चार्ज होने में 5 मिनट लगेंगे
  • इस साझेदारी की वित्तिय जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया गया है

Ola के पोर्टफोलियो में वर्तमान में S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं

Ola Electric ने एक इजरायली बैटरी टेक्नोलॉजी कंपनी StoreDot में निवेश किया है, जो एक्सट्रीम फास्ट चार्जिंग (XFC) टेक्नोलॉजी वाली बैटरी बनाने का काम करती है। इस साझेकारी के साथ कंपनी एडवांस सेल मैनुफेक्चरिंग के साथ-साथ अन्य बैटरी टेक्नोलॉजी और नए एनर्जी सिस्टम्स के साथ अपनी मूल R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) को बढ़ाने की योजना बना रही है। इस साझेदारी के साथ Ola Electric के पास अपनी बैटरी में StoreDot की XFC टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने का अधिकार होगा, जो किसी बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक मात्र 5 मिनट में चार्ज करने की क्षमता रखता है।

Ola Electric ने प्रेस रिलीज़ के जरिए इस साझेदारी की सभी जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने इस साझेदारी की वित्तिय जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया है। ओला ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग को पूरा करने के लिए देश में मैन्युफैक्चरिंग सेल के लिए एक गीगाफैक्ट्री स्थापित करने की योजना भी बनाई है। कंपनी पहले ही सरकार की पीएलआई स्कीम के तहत एडवांस केमिस्ट्री सेल बैटरी स्टोरेज के लिए अपनी बिड (बोली) जमा कर चुकी है।
 

रिलीज़ में ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा "ईवी का भविष्य बेहतर, तेज और हाई एनर्जी डेंसिटी वाली बैटरी में है, जो तेजी से चार्ज करने में सक्षम है, और हाई रेंज प्रदान करती है। हम कोर सेल और बैटरी टेक्नोलॉजी में अपने निवेश को बढ़ा रहे हैं और अपनी इन-हाउस क्षमताओं और ग्लोबल प्रतिभा को काम पर रख रहे हैं।"

वहीं, स्टोरडॉट के सीईओ डोरन मायर्सडॉर्फ ने कहा "दोनों कंपनियां एक ज़ीरो-एमिशन वर्ल्ड देने, हमारे शहरों में स्वच्छ हवा में सांस लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि ईवी ड्राइवरों को चार्जिंग टाइम और लिमिट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ओला इलेक्ट्रिक की भारत में स्टोरडॉट की एक्सट्रीम फास्ट-चार्जिंग बैटरी तकनीक लाने की योजना है।" उन्होंने आगे कहा "हम अपने ग्राहकों को एक स्पष्ट टेक्नोलॉजी रोडमैप भी पेश कर रहे हैं, जो एक दशक के भीतर सिर्फ 2 मिनट के चार्ज में 100 मील की रेंज देने के भविष्य में बहुत दूर तक विस्तारित होगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , StoreDot, Ola, OLA electric
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  5. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  6. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  7. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.