Ola अब लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक बाइक और 'किफायती' ई-स्कूटर!

15 अगस्त को भारत में लॉन्च किए गए Ola S1 व S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 और S1 Pro के बाद कंपनी कर रही है इलेक्ट्रिक बाइक प्लान
  • इलेक्ट्रिक बाइक के साथ 'किफायती' ई-स्कूटर बनाने की भी योजना
  • अगले साल, यानी 2022 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

Ola ने भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (electric two-wheeler) मार्केट में अपने पहले और एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) OlA S1 के साथ धूम मचा रखी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कथित तौर पर ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शायद यही कारण है कि कंपनी के सीईओ एवं को-फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल (electric motorcycle) सेगमेंट में एंट्री लेने की योजना बना रहे हैं। अग्रवाल ने पुष्टि की है कि ओला अगले साल से इलेक्ट्रिक बाइक्स (electric bikes) बनाना शुरू कर सकती है। अग्रवाल इससे पहले एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसका जिक्र कर चुके हैं कि Ola आने वाले समय में ई-बाइक (e-bike) के साथ-साथ किफायती ई-स्कूटर (e-scooter) की ओर बढ़ने का प्लान कर रही है।

भाविश अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल विकसित करने की योजना को अगले साल शुरू करने की पुष्टि एक ट्वीट के जरिए की। बता दें कि हाल ही में एक ब्लॉग के जरिए अग्रवाल ने जानकारी दी थी कि Ola आने वाले समय में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल व 'किफायती' ई-स्कूटर बनाने की योजना बना रही है। हालांकि, उन्होंने समय सीमा का ज़िक्र नहीं किया था। उसी खबर को लेकर किए गए एक ऑटोमोबाइल ब्लॉग के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अग्रवाल ने पुष्टि की है कि कंपनी की यह योजना अगले साल शुरू हो सकती है।
 

जैसा कि हमने बताया, 15 अगस्त को भारत में लॉन्च किए गए Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस स्कूटर का एक वेरिएंट S1 Pro के नाम से आता है। Ola ने इन दोनों की बुकिंग को सितंबर में खोला था, जिसके बाद कंपनी ने 1,100 करोड़ रुपये कीमत के ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola electric scooter) बेचे जाने की पुष्टि की। यह सेल का आंकड़ा मात्र दो दिनों का था। हाल ही में, कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स की टेस्ट राइड सुविधा भी शुरू की है।

मार्केट में इस जबरदस्त मांग को देखते हुए कंपनी ने हाल ही में प्रोड्क्शन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट सालाना करने की जानकारी भी दी थी। शायद यही कारण है कि कंपनी को भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में काफी क्षमता दिखाई दे रही है और कंपनी अब ई-बाइक और किफायती ई-स्कूटर बनाने पर विचार कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.