• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 72 घंटे की बंपर सेल, 24 अक्टूबर तक सस्ते में खरीदने का जबरदस्त मौका

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 72 घंटे की बंपर सेल, 24 अक्टूबर तक सस्ते में खरीदने का जबरदस्त मौका

Ola Electric ने अपने भारत ईवी फेस्ट के बीच '72 hours Electric Rush' फेस्टिव सीजन डिस्काउंट विंडो लॉन्च की है।

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 72 घंटे की बंपर सेल, 24 अक्टूबर तक सस्ते में खरीदने का जबरदस्त मौका

Photo Credit: Ola Electric

Ola S1 X की रेंज 151 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • Ola S1 X+ की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है।
  • Ola ने '72 hours Electric Rush' फेस्टिव सीजन डिस्काउंट विंडो लॉन्च की है।
  • Ola स्कूटर की खरीद पर ग्राहक कई फाइनेंस ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Ola Electric ने अपने भारत ईवी फेस्ट के बीच '72 hours Electric Rush' फेस्टिव सीजन डिस्काउंट विंडो लॉन्च की है। दशहरा के शुभ अवसर पर ग्राहक अब 22 से 24 अक्टूबर तक Ola स्कूटर की खरीद पर 24,500 रुपये तक के मौजूदा फेस्टिवल बेनिफिट्स के साथ-साथ 2,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं। आइए Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Ola S1 X+  की कीमत


Ola S1 X+ की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है। वहीं S1 X (3kWh) और S1 X (2kWh) के लिए प्री-रिजर्वेशन विंडो 999 रुपये में शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक S1 X (3kWh) को 1 लाख रुपये और S1 X (3kWh) को 90,000 रुपये के इंट्रोडक्ट्री कीमत में खरीद पाएंगे।


Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर ऑफर


इस दौरान एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसमें ग्राहक अपने पुराने इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) टू-व्हीलर व्हीकल्स को एक्सचेंज कर सकते हैं और कोई भी ओला स्कूटर खरीदने पर 10,000 रुपये तक का बोनस पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई अन्य ऑफर पेश किए हैं, जिनमें Ola Care+ सर्विस के लिए फ्री मर्जेंडाइज और डिस्काउंट कूपन के साथ-साथ रोजाना S1X+ जीतने का मौका पाने के लिए लकी ड्रॉ भी शामिल है।

इन सभी फायदों के अलावा ग्राहक कई फाइनेंस ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमें जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट ईएमआई, जीरो प्रोसेसिंग फीस और 5.99% से कम ब्याज दरें शामिल हैं। Ola Electric ने एक आकर्षक रेफरल स्कीम भी शुरू की है, जिसमें सफल रेफरल होने पर रेफरर के लिए 2,000 रुपये तक का कैशबैक और रेफरी के लिए 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने मौजूदा लाइनअप में स्कूटर्स के साथ अपने 5 साल के बैटरी वारंटी प्रोग्राम को बढ़ा दिया है, जिसमें Ola S1 Pro, Ola S1 Air और ऑल न्यू Ola S1 X+ शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »