दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी Nvidia, AI का मिला फायदा

इसने बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft को पीछे छोड़ा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सेगमेंट तेजी से बढ़ने का Nvidia को फायदा मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2024 18:46 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में लगभग 0.45 प्रतिशत की गिरावट थी
  • इससे कंपनी की मार्केट वैल्यू घटकर 3.31 लाख करोड़ डॉलर हो गई
  • एपल का शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरा है

इससे S&P 500 और Nasdaq रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है

टेक्नोलॉजी बिजनेस से जुड़ी Nvidia ने दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की है। इसने बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft को पीछे छोड़ा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का सेगमेंट तेजी से बढ़ने का Nvidia को फायदा मिला है। 

चिप बनाने वाली Nvidia का शेयर लगभग 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 135.58 डॉलर पर पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग 3.33 लाख करोड़ डॉलर हो गया। हाल ही में Nvidia ने आईफोन बनाने वाली Apple को मार्केट कैपिटलाइजेशन में मात दी थी। माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में लगभग 0.45 प्रतिशत की गिरावट थी। इससे कंपनी की मार्केट वैल्यू घटकर 3.31 लाख करोड़ डॉलर हो गई। एपल का शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरा है। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन कम होकर लगभग 3.28 लाख करोड़ डॉलर रह गया। 

Nvidia के शेयर में जोरदार तेजी से वॉल स्ट्रीट पर AI को लेकर उत्साह बढ़ा है। इससे S&P 500 और Nasdaq रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इसके साथ ही वॉल स्ट्रीट पर यह सबसे अधिक ट्रेडिंग वाली कंपनी भी बन गई है। हाल ही में इसका प्रति दिन का औसत टर्नओवर लगभग 50 अरब डॉलर हो गया था। एपल, माइक्रोसॉफ्ट और Tesla के लिए यह आंकड़ा लगभग 10 अरब डॉलर का है। S&P 500 कंपनियों में सभी ट्रेडिंग में Nvidia की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 16 प्रतिशत हो गई है। इस वर्ष कंपनी का शेयर लगभग तीन गुना बढ़ा है। इसकी तुलना में माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

माइक्रोसॉफ्ट ने वीडियो गेमिंग मार्केट में अपनी पोजिशन को मजबूत करने के लिए Activision Blizzard को लगभग 69 अरब डॉलर में खरीदा था। इस मार्केट में जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का पहला स्थान है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सॉफ्टवेयर और सर्विस रेंटल के बिजनेस से जुड़ी टीम में भी छंटनी की गई थी। पिछले कुछ महीनों में माइक्रोसॉफ्ट ने मिक्स्ड रिएलिटी से जुड़ी यूनिट में अपना इनवेस्टमेंट घटाया है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह HoloLens को लेकर प्रतिबद्ध है। इस वर्ष की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैपिटलाइजेशन दो वर्षों में पहली बार एपल से अधिक हो गया था। जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में ChatGPT मेकर OpenAI में इनवेस्टमेंट के जरिए बड़ा कदम उठाने से माइक्रोसॉफ्ट के शेयर प्राइस में तेजी आई थी। 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.