अब नहीं थकेगा आपका कंप्‍यूटर! सैमसंग तैयार कर रही 512GB DDR5 RAM की सिंगल स्टिक

सैमसंग DDR4 मेमोरी में भी इंडस्‍ट्री के सबसे बड़े सप्‍लायर्स में से एक है और अब कंपनी DDR5 रैम के डेवलपमेंट में काम कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 10:17 IST
ख़ास बातें
  • DDR5 तकनीक 30 फीसदी ज्‍यादा पावर एफ‍िशिएंट है
  • DDR5 रैम कम बिजली की खपत करती है
  • इसे डेटा सेंटर्स के साथ कंपनियों और कंस्‍यूमर्स के लिए लाया जाएगा

सैमसंग का दावा है कि उसकी DDR5 तकनीक पिछली जेनरेशन की तुलना में दोगुना तेज है और 6400Mbps से ज्‍यादा की स्‍पीड दे सकती है।

Photo Credit: Samsung

लैपटॉप और डेस्‍कटॉप यूजर अक्‍सर पर्याप्‍त रैम (RAM) नहीं होने की वजह से मल्‍टीटास्किंग के दौरान परेशान होते हैं। इसे आम बोलचाल में हम सिस्‍टम हैंग भी कहते हैं, जिसकी वजह से कई बार जरूरी काम अटक जाता है। सैमसंग (Samsung) ने इस प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व करने की राह दिखाई है। उसने DDR5 रैम सॉल्‍यूशन पेश किया है, जिसमें एक रैम स्टिक पर 512GB की DDR5 मेमोरी को रखा जा सकता है। सैमसंग DDR4 मेमोरी में भी इंडस्‍ट्री के सबसे बड़े सप्‍लायर्स में से एक है और अब कंपनी DDR5 रैम के डेवलपमेंट में काम कर रही है, ताकि लैपटॉप और डेस्‍कटॉप पर मल्‍टीटास्किंग को स्‍मूद बनाया जा सके।

इससे जुड़ा एक वीडियो सैमसंग ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इसमें सैमसंग DDR5-7200 मॉड्यूल टेक्‍नॉलजी पर बात की गई है। इस नई 512GB DDR5 रैम मॉड्यूल तकनीक में कंपनी की लेयर स्टैकिंग मेमोरी पैकिंग तकनीक को बेहतर बनाया गया है। गौरतलब है कि यह तकनीक लेटेस्‍ट DDR4 मेमोरी मॉड्यूल में भी इस्‍तेमाल की जा रही है। 
Advertisement



सैमसंग का दावा है कि उसकी DDR5 तकनीक पिछली जेनरेशन की तुलना में दोगुना तेज है और 6400Mbps से ज्‍यादा की स्‍पीड दे सकती है। कंपनी का यह भी कहना है कि परफॉर्मेंस बेहतर होने से बिजली पर इसका कोई असर नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि पिछली जेनरेशन के मुकाबले DDR5 तकनीक 30 फीसदी ज्‍यादा पावर एफ‍िशिएंट है। इस तरह DDR5 रैम कम बिजली की खपत करती है। कंपनी ने बताया है कि वह इस रैम को डेटा सेंटर्स को सप्‍लाई करेगी साथ ही स्‍मार्टफोन और लैपटॉप मैन्‍युफैक्‍चरर्स तक भी पहुंचाएगी। यूजर्स के लिए यह 64GB की टॉप कैपिसिटी के साथ आ सकती है। इसका मास प्रोडक्‍शन कबतक शुरू होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि साल 2023 या 2024 तक यह मार्केट में दस्‍तक देगी। 
Advertisement

बात करें कंपनी के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स की तो, Samsung ने इंडिया में अपना लेटेस्ट स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M33 5G लॉन्च किया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है और 5 नैनोमीटर ऑक्टाकोर Exynos प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर से लैस इस फोन में क्‍वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। ऑब्जेक्ट इरेजर फीचर और बोके मोड के साथ यह कई तरह के प्रीलोडेड मोड्स के साथ आता है। गैलेक्सी एम सीरीज के पुराने फोन की तरह इसमें भी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, samsung 512GB DDR5 RAM, samsung new ram tech

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.