• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 100 Km रेंज और कलर डिस्प्ले के साथ आती है नई NIU BQi C3 Pro इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

100 Km रेंज और कलर डिस्प्ले के साथ आती है नई NIU BQi-C3 Pro इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

NIU BQi-C3 Pro ई-बाइक की कीमत $1,999 (लगभग 1.65 लाख रुपये) है, जो निश्चित तौर पर भारत में मौजूद लगभग सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर से बहुत ज्यादा है।

100 Km रेंज और कलर डिस्प्ले के साथ आती है नई NIU BQi-C3 Pro इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

NIU BQi-C3 Pro ई-बाइक की कीमत $1,999 (लगभग 1.65 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • NIU BQi-C3 Pro ई-बाइक की कीमत $1,999 (लगभग 1.65 लाख रुपये) है
  • इसकी कीमत भारत में मौजूद लगभग सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर से बहुत ज्यादा है
  • करीब 100 km की रेंज और 45kmph की टॉप स्पीड देती यह ई-बाइक
विज्ञापन
NIU BQi-C3 Pro इलेक्ट्रिक साइकिल (ई-बाइक) को लॉन्च किया गया है, जिसकी खासियतों में लॉन्ग रेंज, आकर्षक डिजाइन और कलर डिस्प्ले शामिल हैं। नई इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) दो स्वैपेबल बैटरी के साथ आती है, जिनकी कुल क्षमता 920Wh है। कंपनी का दावा है कि इन ट्विन बैटरी पैक की बदौलत BQi-C3 Pro ई-बाइक (e-bike) सिंगल चार्ज में 62 मील (करीब 100 किलोमीटर) की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 28mph (करीब 45kmph) है। 

NIU BQi-C3 Pro ई-बाइक की कीमत $1,999 (लगभग 1.65 लाख रुपये) है, जो निश्चित तौर पर भारत में मौजूद लगभग सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर से बहुत ज्यादा है। हालांकि, ई-बाइक को शहरी भीड़-भाड़ वाले इलाकों या संकरी गलियों में चलाना आसान होता है। ये लाइटवेट होती हैं और बैटरी खत्म होने पर इन्हें पैडल के जरिए चलाया जा सकता है।
 

BQi-C3 Pro व्हाइट, ग्लॉसी ग्रे और मैट ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसका सफेद और मैट मॉडल 5 नवंबर से उपलब्ध होगा, जबकि ग्लॉसी ग्रे मॉडल को 15 नवंबर को उपलब्ध कराया जाएगा। NIU इस ई-बाइक पर दो साल की वारंटी दे रही है, जिसमें बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों शामिल हैं। ई-बाइक को सीधे एनआईयू की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी अमेरिकी ग्राहकों को मुफ्त शिपिंग की पेशकश भी कर रही है।

BQi-C3 की खासियतों की बात करें, तो इसमें 500W इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 750W की मैक्सिमम पावर और 45Nm का पीक टार्क जरनेट करने में सक्षम है। इस ई-बाइक में तीन राइडिंग मोड मिलता हैं - पेडल, थ्रॉटल और पेडल-असिस्ट। कंपनी का यह भी कहना है कि ई-बाइक की Gates Carbon Belt ड्राइव पारंपरिक मेटल चेन ड्राइव की तुलना में 33 गुना अधिक टिकाऊ है। 

NIU के इलेक्ट्रिक व्हीकल में दो बैटरी पैक मिलते हैं, जिन्हें स्वैप किया जा सकता है। इनकी कुल क्षमता 920Wh है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में ई-बाइक को 62 मील (करीब 100 किमी) की रेंज देने में सक्षम हैं। प्रत्येक बैटरी का वजन लगभग 5.4 किलोग्राम होता है और जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से निकाल कर अपने साथ ले जाया जा सकता है या बदला जा सकता है।

NIU GQi-C3 में पंचर-प्रतिरोधी टायर हैं। इसमें 3.5 इंच का TFT कलर डिस्प्ले भी शामिल किया दया है। इस डिस्प्ले पर राइडिंग स्पीड, बैटरी स्टेटस, ट्रैवल डिस्टेंस और अन्य राइडिंग जानकारियां देखी जा सकती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »