नया साल मनाने के लिए गोवा नहीं, वाराणसी रही लोगों की पहली पसंद

कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से इस बार नए साल में कोविड के डर को नकारते हुए बड़े पैमाने पर शिमला, गोवा, आगरा और वाराणसी जैसे पॉपुलर लोकेशन का रुख किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 13:34 IST
ख़ास बातें
  • नया साल मनाने के लिए OYO को वाराणसी के लिए मिली सबसे ज्यादा बुकिंग
  • आध्यात्म नगरी ने नाइटलाइफ और बीच के लिए मशहूर Goa को पछाड़ा
  • OYO को इस बार ग्लोबल लेवल पर4.50 लाख से ज्यादा बुकिंग मिली
2022 के अंत के साथ हम 2023 में प्रवेश कर चुके हैं, जिसके साथ ही कई कंपनियों ने बीते वर्ष में उनके डेटा को शेयर करना शुरू कर दिया है। होटल चेन OYO ने भी अपना एक दिलचस्प डेटा शेयर किया है, जिससे पता चला है कि भारत में नया साल मनाने के लिए गोवा सबसे पॉपुलर जगह नहीं थी, बल्कि लोगों ने एक ऐसे शहर का रुख किया है, जो आध्यात्म के लिए जानी जाती है। 

OYO के CEO रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) ने सोशल मीडिया पर बताया कि 2022 के आखिरी दिन नया साल मनाने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों ने वाराणसी का रुख किया। उन्होंने बताया कि नए साल के लिए लोगों ने गोवा से ज्यादा वाराणसी के लिए होटल बुकिंग की। एक ओर गोवा बीच और नाइटलाइफ के लिए पॉपुलर है, वहीं इसके बिल्कुल विपरीत उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में माना जाता है।
 

अग्रवाल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "गोवा से बुकिंग घंटे के हिसाब से बढ़ रही है। लेकिन अंदाजा लगाइए कि कौन सा शहर गोवा को पछाड़ रहा है? वाराणसी। पुनश्च: हम वैश्विक स्तर पर लगभग 700+ शहरों में सोल्ड आउट हो चुके हैं।"

कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से इस बार नए साल में कोविड के डर को नकारते हुए बड़े पैमाने पर शिमला, गोवा, आगरा और वाराणसी जैसे पॉपुलर लोकेशन का रुख किया।
 

अग्रवाल के अनुसार, ग्लोबल स्तर पर 4.50 लाख से ज्यादा बुकिंग नए साल की शाम के लिए थी, जो 2021 की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा थी।
Advertisement
 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में इस बार OYO ने सबसे ज्यादा बुकिंग ली। उन्होंने लिखा, (अनुवादित) “हम आज पिछले 5 वर्षों में भारत के लिए प्रति होटल प्रति दिन उच्चतम बुकिंग भी देख रहे हैं।"

31 दिसंबर को रात 9 बजे किए गए उनके ट्वीट में एक ग्राफ शेयर किया गया था, जिसमें अग्रवाल ने बताया कि ट्वीट करने तक, OYO ऐप पर प्राइस चेंज 1.27 करोड़ गुना तक बढ़ गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , new year eve 2022, OYO Hotel, OYO, Varanasi, Goa
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  2. Moto Pad 60 Pro, Pad 60 Neo हुए महंगे! कंपनी ने हजारों रुपये से बढ़ाई कीमत
  3. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Realme Buds T500 Pro लॉन्च, 56 घंटे चलेगी बैटरी, एक साथ 3 डिवाइस से होंगे पेयर
  6. Xiaomi 18 Pro का डिजाइन हुआ लीक, AI बटन से लेकर जानें सबकुछ
  7. Motorola Razr 70 Ultra का लॉन्च नजदीक, 4700mAh बैटरी, 68W चार्जिंग, 50MP कैमरा का खुलासा
  8. सरकार का सुझाव, सोते समय बंद कर दें ये डिवाइस, बिजली का बिल आएगा काम
  9. Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  10. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.