नेटफ्लिक्स भारत में अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जनवरी 2016 14:20 IST
नेटफ्लिक्स कंपनी अगले हफ्ते भारत में अपनी सेवा की शुरुआत कर सकती है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग सर्विस मुहैया कराती है। कंपनी ने इससे पहले अपनी सेवा को सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग समेत 4 एशियाई देशों में 2016 की शुरुआत में शुरू करने की जानकारी दी थी। कंपनी भारत में अपनी सेवा के संबंध में घोषणा सीईएस 2016 ट्रेड शो में करेगी। ऐसा दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। गैजेट्स 360 को निजी तौर पर पहले भी जानकारी मिली थी कि नेटफ्लिक्स 2016 में भारतीय मार्केट में कदम रखेगी।

भारत में अपनी सेवा के लिए अमेरिका की इस कंपनी ने एक टेलीकॉम ऑपरेटर के 4जी नेटवर्क इस्तेमाल करने के लिए समझौता किया है। यह जानकारी हिंदू बिजनेसलाइन में दी गई है। मौजूदा वक्त में एयरटेल ही एक मात्र टेलीकॉम कंपनी है जो देश के ज्यादातर हिस्सों में 4जी सेवा दे रही है। वैसे रिलायंस जियो ने भी पिछले हफ्ते अपनी 4जी सेवा को कंपनी के कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया था।
Advertisement

अक्टूबर 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के पास करीब 7 करोड़ उपभोक्ता हैं। यह कंपनी नामी टीवी नेटवर्क और मूवी स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप में ऑनलाइन कंटेंट मुहैया कराने के अलावा ऑरिजनल शो भी बनाती है। ऑरेंज इज़ द न्यू ब्लैक, हाउस ऑफ कार्ड्स, मार्वल की जेसिका जोन्स और डेयरडेविल्स कुछ ऐसे शो हैं जो एक्सक्लूसिव तौर पर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं। नेटफ्लिक्स की सर्विस के लिए अमेरिका में यूज़र को 8.99 डॉलर (करीब 600 रुपये) प्रति माह भुगतान करना पड़ता है।

भले ही नेटफ्लिक्स को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन कई यूज़र थर्ड-पार्टी टूल की मदद से इसका फायदा यहां भी उठा पा रहे हैं। उम्मीद है कि लॉन्च के बाद कंपनी मार्केट में मौजूद ऐसी ही सर्विसेज से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपनी सेवा को और सस्ते में उपलब्ध कराएगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि भारत में हाल के दिनों में जिस तरह से 3जी नेटवर्क और ब्रॉडबैंड कनेक्शन का विस्तार हुआ है, हम नेटफ्लिक्स के भी लोकप्रिय होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.