समुद्र में लावारिस तैरती नजर आई 50 लाख की Tesla इलेक्ट्रिक कार, लेकिन मालिक को नहीं खबर

सांता बारबरा काउंटी शेरिफ कार्यालय के सार्वजनिक सूचना अधिकारी राकेल जिक ने इस मामले में कहा कि उनका मानना है कि मालिक ने "इसे [टेस्ला कार] समुद्र तट पर चलाया, फंस गया, इसे वहीं छोड़ दिया और ज्वार आ गया"।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 20:57 IST
ख़ास बातें
  • Tesla इलेक्ट्रिक कार को समुद्र में तैरता देखा गया
  • मामला कैलिफोर्निया के सांता बारबरा का है
  • कथित तौर पर कार के मालिक को नहीं थी इसकी खबर

Tesla Model 3 की कीमत करीब 50 हजार पाउंड है

Photo Credit: Twitter (@JohnPalminteri)

हाल ही में एक Tesla इलेक्ट्रिक कार को समुद्र में तैरता देखा गया, जिसने अधिकारियों को एक अजीब सी दुविधा में डाल दिया। यदि आपको एक कार समुद्र में तैरती नजर आए और उसमें कोई व्यक्ति न हो और सबसे अहम यह कि उस लावारिस कार की किसी ने शिकायत भी दर्ज न की हो, तो शायद कोई भी दुविधा में पड़ जाएगा। ऐसा मामला कैलिफोर्निया के सांता बारबरा से आया है।

Carscoops की रिपोर्ट कहती है कि एक Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार, जिसकी कीमत करीब 50 हजार पाउंड (लगभग 47 लाख रुपये) है, को समुद्र में लहरों के बीच तैरता पाया गया, जिसके बाद इसे कार्पिनटेरिया-समरलैंड फायर डिपार्टमेंट द्वारा बाहर निकाला गया। चौंकाने वाली बात यह है कि Tesla कार को कोई स्वीकार करने नहीं आया और न ही इस लावारिस कर के खोने या इसके चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

रिपोर्ट बताती है कि जब Tesla Model 3 को खोजा गया, तो अग्निशामकों को इस इलेक्ट्रिक कार के अंदर और आसपास के क्षेत्र में इससे जुड़े मालिक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने उस व्यक्ति को संपर्क किया, जिसके नाम पर यह कार रजिस्टर हुई थी और उसे इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कहा।

रिपोर्ट आगे कहती है कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अज्ञात चालक ने समुद्र किनारे पर गाड़ी चलाने का फैसला क्यों किया, जो कि अवैध है, और यदि किसी वजह से यह कार समुद्र में चली भी गई, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी।
Advertisement

सांता बारबरा काउंटी शेरिफ कार्यालय के सार्वजनिक सूचना अधिकारी राकेल जिक ने इस मामले में कहा कि उनका मानना है कि मालिक ने "इसे [टेस्ला कार] समुद्र तट पर चलाया, फंस गया, इसे वहीं छोड़ दिया और ज्वार आ गया"।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.