Popular Cryptocurrencies: 2021 में ये हैं 5 सबसे पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी

इस समय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स में 1600 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी लिस्टेड हैं और यह बढ़ते जा रही है

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2021 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin और Ether सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी हैं
  • Cardano क्रिप्टो कॉइन को निवेशकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा
  • Litecoin भी बन रहा है निवेशकों का पसंदीदा Crypto Coin

Bitcoin सबसे पुरानी और बेहद लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है

क्रिप्टोकरेंसी कोई नई चीज़ नहीं है, पिछले कुछ महीनों में ये चर्चा का विषय बन गई है। भारत में भी क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में निवेशकों की रूची खासी बढ़ गई है। हाल के कुछ हफ्तों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (Cryptocurrency Market) में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आए हैं। बुधवार को मार्केट क्रैश भी हुई और अब मार्केट के जख्म वापस भर भी रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी बेहद विविध है। यदि आप ब्लॉकचेन तकनीक समझते हैं, तो आप भी अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर सकते हैं। इस समय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स में 1600 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी लिस्टेड हैं और यह बढ़ते जा रही है। इनमें से कुछ नए और तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे क्रिप्टो कॉइन्स के नाम Dogecoin (DOGE), Shiba Inu (SHIB), Cardano (ADA) हैं। क्रिप्टोकरेंसी के दो बड़े माहारथी और सबसे पुराने क्रिप्टो कॉइन्स Bitcoin (BTH) और Ethereum (ETH) हैं। पिछले कुछ सालों में Ripple (XRP) ने भी अपनी अहमीयत को क्रिप्टो निवेशकों (Cryptocurrency Investors) के सामने साबित किया है। इसके अलावा और भी कई क्रिप्टो कॉइन्स हैं, जो पिछले कुछ समय में बेहद लोकप्रिय हुए हैं और मार्केट में अभी अरबों रुपये की वैल्यू बना कर बैठे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
 

Most Popular and Top Cryptocurrency 2021

Bitcoin

Bitcoin ही एक ऐसा कॉइन है, जिसने इस डिज़िटल मार्केट को रचा। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। ब्लॉकचेन तकनीक पर काम करने वाला बिटकॉइन सातोशी नाकामोतो (Satoshi Nakamoto) नाम से काम करने वाले एक व्यक्ति या ग्रुप ने बनाया। इस व्यक्ति की असली पहचान अभी तक दुनिया के सामने नहीं आई है। ऐसा भी हो सकता है कि यह केवल एक व्यक्ति हो या कई लोगों का एक ग्रुप हो। बिटकॉइन इस समय सबसे लोकप्रिय  क्रिप्टो कॉइन है। इस कॉइन का अभी तक की सबसे ज्यादा कीमत (ऑल टाइम हाई) 64,829 डॉलर (भारत में 43.7 लाख रुपये) रही है और खबर लिखने तक इसकी कुल मार्केट कैप 54,340 अरब रुपये थी। 
Advertisement
 

Ethereum (Ether)

Bitcoin के बाद यदि कोई क्रिप्टो कॉइन सबसे लोकप्रिय है, तो वह Ethereum है और यह बिटकॉइन से काफी अलग भी है। दरअसल इथेरियम ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म का नाम है और इसके क्रिप्टो कॉइन का नाम Ether है। यह एक यूटिलिटी क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे Ethereum प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए भुगतान के रूप में दिया जाता है। इथेरियम ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर कई Dapps (डिसेंट्रलाइज ऐप्लिकेशन) बनाए जाते हैं। ये गेम्स भी हो सकते हैं और इनिशियल कॉइन ऑफरिंग्स (क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के IPOs) भी हो सकते हैं। Ethereum का ऑल टाइम हाई 3.2 लाख रुपये के आसपास रहा है और खबर लिखने तक इसकी मार्केट कैप 23,000 अरब रुपये थी।
 

Ripple XRP

तीसरे नंबर पर हम बिना संकोच Ripple (XRP) को रख सकते हैं। अभी तक यह काफी सुरक्षित यूटिलिटी कॉइन माना गया है और शुरुआत से इसे कई बैंक का सपोर्ट भी मिला है। Ripple के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर बनी कई ट्रांस्फर सर्विस ने पिछले कुछ सालों में काफी ग्रो किया है। कई निवेशकों और क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि Ripple आने वाले समय में पारंपरिक वित्तिय प्रणाली का हिस्सा बन सकता है। खबर लिखने तक इसकी मार्केट कैप 8,200 अरब रुपये थी और इसका ऑल टाइम हाई 248.56 रुपये रहा है।
 

Litecoin

Litecoin एक और बड़ा नाम है, जिसे Bitcoin का प्रतिद्वंदी माना जाता है। इस कॉइन को रोमर्रा की ज़िंदगी में भुगतान के लिए बिटकॉइन से ज्यादा बेहतर कॉइन समझा जाता है। इसका लेन-देन भी P2P (पीयर-टू-पीयर) नेटवर्क के जरिए होता है, जो बिटकॉइन से ज्यादा तेज़ होता है, जिसका एक मतलब यह भी है कि इसे भविष्य में मर्चेंट द्वारा पसंद भी किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल बिटकॉइन को सरकारों और बैंक द्वारा अपनाया नहीं गया है, इसलिए लोग Bitcoin पर पैसा लगाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। खबर लिखने तक इसकी मार्केट कैप 1,000 अरब रुपये थी और इसका ऑल टाइम हाई लगभग 30,242 रुपये रहा है।
Advertisement
 

Cardano

Cardano को भी इस लिस्ट में डालना बनता है। इस कॉइन से पिछले कुछ समय में निवेशकों को काफी खुश किया है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह भविष्य में काफी अच्छा परफॉर्म कर सकता है। इसके पीछे Ehereum को रचने वाली टीम के एक सदस्य चार्ल्स हॉकिन्सन (Charles Hoskinson) का हाथ है। कार्डानो के पीछे रही टीम का कहना है कि यह अन्य ब्लॉकचेन से बेहतर ब्लॉकचेन पर बनी है। इसे “Ethereum killer” के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि फिलहाल यह अपने शुरुआती चरण में है और नई क्रिप्टोकरेंसी है, लेकिन पिछले कुछ समय में इसे काफी प्यार मिला है। खबर लिखने तक इसका मार्केट कैप 4,000 अरब रुपये था और इसका ऑल टाइम हाई 180.50 रुपये रहा था।

नोट: ऊपर बताए सभी आंकड़ें CoinDesk के डेटाबेस से लिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  4. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  5. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  6. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  8. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  9. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  10. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.