Swiggy पर 2023 की टॉप डिश बनी बिरयानी, मुंबई के शख्स ने दिया Rs 42.3 लाख का ऑर्डर!

मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने इस साल 42.3 लाख रुपये का फूड ऑर्डर देकर रिकॉर्ड बना दिया।

Swiggy पर 2023 की टॉप डिश बनी बिरयानी, मुंबई के शख्स ने दिया Rs 42.3 लाख का ऑर्डर!

2023 की शुरुआत से ही स्विगी को बिरयानी के लिए रिकॉर्ड ऑर्डर मिले।

ख़ास बातें
  • बिरयानी को स्विगी से इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है।
  • बिरयानी को 40.3 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।
  • दुर्गा पूजा पर 70.7 लाख गुलाब जामुन के ऑर्डर मिले।
विज्ञापन
न्यू ईयर 2024 के आने से पहले अब 2023 की यादें फ्लैशबैक की जा रही हैं। और भारतीयों के लिए स्वादिष्ट खाना हमेशा चर्चा का विषय रहता है। आजकल लोग ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर भी काफी निर्भर रहने लगे हैं। Swiggy भी इन्हीं में से एक नाम है। 2023 में स्विगी से लोगों ने सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया, आइए आपको बताते हैं। 

बिरयानी को Swiggy से इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है। बल्कि पिछले 8 सालों से यह सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश में टॉप पर है। भारत में हर सेकंड 2.5 बिरयानी ऑर्डर की जाती हैं। यहां पर चिकन बिरयानी की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। हर 5.5 बिरयानी में से एक वेज बिरयानी होती है। स्विगी से खाना मंगाने की शुरुआत करने वाले 25 लाख के लगभग लोगों ने पहली डिश बिरयानी ही मंगवाई। बिरयानी को 40.3 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया। भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 मैच के दौरान स्विगी ने हर मिनट 250 ऑर्डर भेजे। 

2023 की शुरुआत से ही स्विगी को बिरयानी के लिए रिकॉर्ड ऑर्डर मिले। 1 जनवरी 2023 को नए साल के जश्न में स्विगी से 4.3 लाख बिरयानी मंगवाई गईं। उसके बाद 14 मई 2023 को मदर्स डे पर सबसे ज्यादा ऑर्डर चॉकलेट केक के लिए मिले। 30 अगस्त को सबसे ज्यादा गुलाब जामुन के ऑर्डर मिले। 19 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार पिज्जा को दिया। इस दिन हर मिनट 188 पिज्जा ऑर्डर स्विगी को मिले। 

मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने इस साल 42.3 लाख रुपये का फूड ऑर्डर देकर रिकॉर्ड बना दिया। सबसे ज्यादा ऑर्डर चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद से मिले। दुर्गा पूजा पर 70.7 लाख गुलाब जामुन के ऑर्डर मिले। Valentine's Day 2023 के दौरान भारत में हर मिनट 271 केक ऑर्डर किए गए। इसमें सबसे पहला नम्बर बैंगलोर का रहा।

डिलीवरी में भी स्विगी ने कुछ रिकॉर्ड इस साल बनाए। ग्रीन ट्रांसपोर्ट में भी रिकॉर्ड बना। जिसमें डिलीवरी पार्टनर इलेक्ट्रिक व्हीकल और साइकिल से 166.42 मील चले। एक डिलीवरी पार्टनर ऑर्डर डिलीवर करने के लिए 45.5 किलोमीटर चला। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , india on swiggy 2023, Biryani
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »