Windows 10 के लिए माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर से सपोर्ट कर रहा बंद, जानें यूजर्स को क्या करना होगा?

Windows 10 उपयोग करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2025 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है।
  • विंडोज 10 के लिए सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल सुधार या नए फीचर नहीं आएंगे।
  • सपोर्ट बंद होने के बाद भी विंडोज 10 डिवाइस काम करते रहेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 में बड़े सुधार किए हैं।

Photo Credit: Unsplash/BoliviaInteligente

Windows 10 उपयोग करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आ रही है। जी हां Microsoft 14 अक्टूबर, 2025 से आधिकारिक तौर पर विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है। इसके बाद कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल सुधार या नए फीचर जारी नहीं करेगी। इससे दुनिया में विंडोज 10 पर चल रहे लाखों कंप्यूटर पर असर होगा। आइए जानते हैं कि इस बदलाव के बाद विंडोज 10 यूजर्स पर क्या असर होगा और उन्हें क्या करना होगा।

एक पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के ईवीपी और कंज्यूमर सीएमओ यूसुफ मेहदी ने यूजर्स को भरोसा दिया कि सपोर्ट बंद होने के बाद भी विंडोज 10 डिवाइस काम करते रहेंगे। हालांकि, डिवाइस को अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे। इसका मतलब है कि सिस्टम सिक्योरिटी थ्रेट, मैलवेयर और कंपेटिबिलिटी दिक्कतों में ज्यादा संवेदनशील होंगे। लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट के बिना यूजर्स को ऑनलाइन ब्राउज करते हुए या कनेक्टेड सर्विस का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन थ्रेट से ज्यादा खतरा होगा। 

इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर एंटीवायरस अक्टूबर 2028 तक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अपडेट पाता रहेगा जो यूजर्स को बेसिक लेवल की सिक्योरिटी प्रदान करेगा। फिर भी कंपनी ने कहा कि एंटीवायरस से मिलने वाली सिक्योरिटी फुल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट से प्रदान की जाने वाली सिक्योरिटी के समान नहीं होगी।

एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट (ESU) ऑप्शन

यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट में बदलाव करने में मदद करने के लिए Microsoft ने विंडोज 10 के लिए एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट (ESU) प्रोग्राम पेश किया है। 15 अक्टूबर, 2025 से यूजर्स अपनी डिवाइस सेटिंग्स के जरिए सीधे मेंबरशिप ले पाएंगे। निजी डिवाइस के लिए Microsoft ESU तक पहुंचने के तीन तरीके प्रदान करता है, जिसमें Windows बैकअप (फ्री) के जरिए, Microsoft रिवॉर्ड पॉइंट्स (फ्री) के जरिए या प्रति डिवाइस $30 (करीब 2,661 रुपये) की वार्षिक मेंबरशिप के जरिए यह सुविधा मिलती है।

Advertisement

बिजनेस के लिए यह चार्ज प्रति डिवाइस प्रति वर्ष $61 (लगभग 5,412 रुपये) है, जिसे 3 सालों तक रिन्यू किया जा सकता है। क्लाउड बेस्ड सेटअप, जिनमें Windows 11 क्लाउड PC और Windows 365 वर्चुअल मशीन शामिल हैं, बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ऑटोमैटिक ESU प्राप्त करेंगे। कंपनी के अनुसार, यह प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए है जो तुरंत अपग्रेड नहीं कर सकते हैं और फिर भी उनके पास सिक्योरिटी है, जब तक तक वे बदलाव के लिए तैयार नहीं हो जाते हैं।

Windows 10 का सपोर्ट क्यों हो रहा बंद

Microsoft का Windows 10 को बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि यूजर्स Windows 11 और नए कोपायलट+ पीसी को अपनाने में तेजी दिखाए। Windows 11 में बड़े सुधार हुए हैं, जिससे पहले के मुकाबले में 62 प्रतिशत कम सिक्योरिटी थ्रेट, तीन गुना कम फर्मवेयर अटैक और 2.3 गुना तक तेज परफॉर्मेंस मिलेगी। Windows 10 का सपोर्ट 14 अक्टूबर, 2025 से बंद हो रहा है, जिसके लिए यूजर्स को तैयार रहना चाहिए। यूजर्स Windows 11 में अपग्रेड कर सकते हैं या फिर एक नया Copilot+ PC या Windows 10 की सिक्योरिटी बेहतर करने के लिए ESU प्लान ले सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.