• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 15 हजार जॉब्स कट करने के बाद Microsoft ने एंप्लॉयीज को कहा, 1 हफ्ते में 3 दिन आएं ऑफिस!

15 हजार जॉब्स कट करने के बाद Microsoft ने एंप्लॉयीज को कहा, 1 हफ्ते में 3 दिन आएं ऑफिस!

Microsoft ने एलान किया है कि फरवरी 2026 से कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना होगा।

15 हजार जॉब्स कट करने के बाद Microsoft ने एंप्लॉयीज को कहा, 1 हफ्ते में 3 दिन आएं ऑफिस!

Photo Credit: Unsplash/ LinkedIn Sales Solutions

हर कर्मचारी को हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस में मौजूद रहना होगा

ख़ास बातें
  • फरवरी 2026 से Microsoft ऑफिस में हफ्ते में 3 दिन की अनिवार्यता
  • पॉलिसी सबसे पहले Redmond (HQ) से लागू होगी, फिर ग्लोबली रोलआउट
  • Microsoft का दावा है कि टीमवर्क और इनोवेशन के लिए फिजिकल मौजूदगी जरूरी
विज्ञापन

Microsoft ने आखिरकार अपने कर्मचारियों को साफ संदेश दे दिया है कि 2026 से हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना पड़ेगा। कंपनी ने अपनी नई Return-to-Office (RTO) पॉलिसी का एलान करते हुए कहा कि "रिमोट काम अच्छा है, लेकिन असली जादू तो तब होता है जब लोग एक ही जगह मिलकर काम करते हैं।" अभी तक माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को छूट दी थी कि यदि वे चाहे तो घर से काम कर सकते हैं। हालांकि हालिया हफ्तों में कंपनी ने अपनी RTO पॉलिसी को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में छंटनी की है, मई से अब तक कम से कम 15,000 लोगों की नौकरी जा चुकी है।

Microsoft के Memo में कर्मचारियों को साफ कह दिया गया है कि उन्हें अब हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना होगा। कंपनी की चीफ पिपल ऑफिसर, एमी कोलमैन ने मेमो में लिखा, (अनुवादित) “डेटा क्लियर है - जब लोग एक साथ काम करते हैं, तो वे ज्यादा चमकते हैं, ज्यादा मजबूत बनते हैं और बेहतर नतीजे देते हैं।”

Microsoft की यह पॉलिसी सबसे पहले Puget Sound (Redmond, HQ का इलाका) में फरवरी 2026 के अंत से शुरू होगी। उसके बाद धीरे-धीरे यह रोलआउट पूरे U.S. और फिर दुनिया भर के Microsoft ऑफिस में होगा। यानी, अब Teams पर मीटिंग से ज्यादा Teams ऑफिस में दिखेंगे।

क्या है नई पॉलिसी?

  • हर कर्मचारी को हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस में मौजूद रहना होगा।
  • किस टीम को कौन-से दिन ऑफिस आना है, यह मैनेजर और टीम के हिसाब से तय होगा।
  • बाकी दिनों में हाइब्रिड काम (घर से/ऑफिस से) का ऑप्शन रहेगा।

Microsoft का कहना है कि AI-युग में बड़े इनोवेशन और टीमवर्क तभी असली रंग दिखाते हैं, जब लोग साथ बैठकर काम करें। कंपनी इसे एक "Culture-First Approach" कह रही है, ताकि प्रोजेक्ट्स और इनोवेशन दोनों तेजी से आगे बढ़ें।

पिछले कुछ सालों में रिमोट वर्क Microsoft समेत कई टेक दिग्गजों का नया नॉर्म बन गया था। लेकिन अब कंपनी मानती है कि लंबे समय तक पूरी तरह घर से काम करने से टीम का फ्लो और क्रिएटिविटी दोनों धीमी पड़ जाते हैं। इसीलिए, अब बैलेंस्ड हाइब्रिड मॉडल को अपनाया जा रहा है।

Microsoft की नई Return-to-Office पॉलिसी कब से लागू होगी?

फरवरी 2026 से, सबसे पहले Redmond हेडक्वार्टर में।

कितने दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा?

कम से कम हफ्ते में 3 दिन।

क्या बाकी दिन घर से काम कर सकते हैं?

हां, बाकी दिन हाइब्रिड मॉडल (घर + ऑफिस) रहेगा।

यह पॉलिसी पहले कहां लागू होगी?

Puget Sound (Redmond, HQ का इलाका) में।

Microsoft ने यह कदम क्यों उठाया?

कंपनी का मानना है कि टीमवर्क, क्रिएटिविटी और इनोवेशन फिजिकल सहयोग में बेहतर निकलते हैं।

क्या यह पॉलिसी ग्लोबली लागू होगी?

हां, पहले U.S. और बाद में दुनिया भर के Microsoft ऑफिसों में।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »