भारत में अब AI के जरिए हो रही है खेती, Microsoft के CEO सत्या नडेला ने वीडियो किया शेयर

Microsoft के सीईओ सत्य नडेला ने हाल ही में भारत में कृषि पर आर्टफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बेहतरीन प्रभाव पर बात की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft के सीईओ सत्य नडेला ने भारत में कृषि पर AI के प्रभाव पर बात है।
  • एक पोस्ट में नडेला ने छोटे शहरों के गन्ना किसानों की कहानी साझा की।
  • AI के इंटीग्रेशन ने किसानों की किस्मत बदल दी है।

Photo Credit: Youtube/@Dwarkeshpatel

Microsoft के सीईओ सत्य नडेला ने हाल ही में भारत में कृषि पर आर्टफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बेहतरीन प्रभाव पर बात की है। एक्स पर एक पोस्ट में नडेला ने छोटे शहरों के गन्ना किसानों की कहानी साझा की, जिन्होंने कीट, सूखे और अपनी फसल को प्रभावित करने वाली बीमारियों के चलते कर्ज और आत्महत्या समेत भारी चुनौतियों का सामना किया।

हालांकि, AI के इंटीग्रेशन ने उनकी किस्मत बदल दी है। नडेला ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे AI ने महाराष्ट्र के बत्तीस शिराला में एक छोटे किसान को फसल की पैदावार बढ़ाने, रासायनिक उपयोग कम करने और पानी की खपत को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए मजबूत बनाया। उन्होंने कृषि में एआई के प्रभाव को शानदार बताया।

उन्होंने कहा कि “एक उदाहरण जिसे मैं उजागर करना चाहता था वह छोटे किसानों में से एक था जो बारामती सहकारी का हिस्सा था, जहां आप इस पावरफुल टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकते हैं इसका प्रभाव डाल सकते हैं, जहां एक छोटा जमींदार अपनी भूमि की उपज को बेहतर करने में सक्षम है। और कैमिकल में कमी, पानी के उपयोग में सुधार और उपज के मामले में उन्होंने जो संख्या साझा की वह बेहतरीन थी।'' इसके अलावा, उन्होंने ड्रोन और सैटेलाइट से भू-स्पेटियल डेटा के उपयोग का भी खुलासा किया जो किसानों को उनकी अपनी भाषा में मदद कर सकता है।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एलन मस्क ने लिखा कि "एआई सब कुछ बेहतर कर देगा।" 2022 में Microsoft ने एग्री टेक ट्रस्ट (ADT) के साथ साझेदारी में बारामती में एक कृषि-टेक प्रोजेक्ट शुरू किया। यह पहल किसानों को स्वस्थ और मजबूत फसल पैदा करने में मदद करने के लिए एआई टूल का लाभ देती है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के साथ साझेदारी का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में अद्भुत बदलाव लाने के लिए एआई, सैटेलाइट इमेजिंग और अन्य टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करना है।
Advertisement

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने माना था कि उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक सर्च की ताकत के बारे में सोचने में असफल होना था, एक ऐसा मार्केट जिसका Google ने बहुत लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू में यह मान लिया था कि वेब डीसेंट्रीलाइज्ड रहेगा, उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि सर्च सबसे अहम बिजनेस मॉडल बन जाएगा। इसे एक सबसे अहम सबक बताते हुए उन्होंने कहा कि "हम माइक्रोसॉफ्ट वेब पर सबसे बड़ा बिजनेस मॉडल बनने से चूक गए क्योंकि हम सभी ने यह मान लिया था कि वेब सिर्फ डिस्ट्रीब्यूटेड होने के बारे में है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Satya Nadella, Elon Musk, Microsoft, Farming, India

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.