रूस ने अवैध कंटेंट को लेकर Meta, Twitter और TikTok पर लगाया भारी जुर्माना

Meta प्लैटफॉर्म पर अवैध कंटेंट डिलीट न करने के लिए कुल 13 लाख रशियन रूबल (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 17:23 IST
ख़ास बातें
  • रूसी सरकार इस साल बड़ी टेक कंपनियों के लिए सख्त रवैया अपना रही है।
  • रूस के कम्यूनिकेशन रेगुलेटर ने Twitter की स्पीड को कम कर दिया है।
  • मॉस्को ने मांग की कि विदेशी कंपनियां रूस में अपना सेटअप लगाएं।

Twitter पर लगभग 1.03 करोड़ रुपये और TikTok पर लगभग 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रूस ने Twitter, Facebook की पेरेंट कंपनी Meta और TikTok जैसे सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म्स पर जुर्माना लगाया है। मॉस्को की कोर्ट ने कहा कि इन विदेशी टेक फर्मों पर यह जुर्माना उनके प्लेटफॉर्म से उस कंटेंट को नहीं हटाने के लिए लगाया गया है जो रूस की सरकार के अनुसार अवैध है।  

रूस की सरकार ने इस साल बड़ी टेक कंपनियों के लिए सख्त रवैया रखा है। सरकार एक अभियान के तहत इंटरनेट को सख्ती से कंट्रोल करने के लिए कंपनियों पर दबाव बढ़ाया है। इसके आलोचकों का कहना है कि इस कदम से निजी और कॉरपोरेट स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है। 

रूस की न्यूज़ एजेंसियों के अनुसार, मॉस्को की टैगांस्काई डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कहा कि Meta प्लेटफॉर्म पर अवैध कंटेंट डिलीट नहीं करने के लिए कुल 13 लाख रशियन रूबल (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना तीन अलग-अलग एडमिनिस्ट्रेटिव केस में लगाया गया है। Twitter और TikTok पर भी जुर्माना लगा है।

Twitter, Facebook, और TikTok की ओर से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इसी महीने मेटा और अल्फाबेट की Google को भी इसी तरह के एक केस का सामना करना पड़ा था। इन कंपनियों पर कंटेंट को लेकर रूस के कानून का बार बार उल्लंघन करने का आरोप है और इस वजह से इनके सालाना रेवेन्यू का कुछ प्रतिशत जुर्माने के रूप में वसूला जा सकता है। 
Advertisement

रूस के कम्यूनिकेशन रेगुलेटर Roskomnadzor ने कहा है कि उसने Twitter की स्पीड को कम कर दिया है। रूस में चाइल्ड पोर्नोग्राफी, नशीले पदार्थों की जानकारी और नाबालिगों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पोस्ट जैसे कंटेंट को लेकर रेगुलेटर ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए ऐसा किया है। Twitter ने इस बात से इनकार करते हुए कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर किसी भी गैर कानूनी व्यवहार को बढ़ावा नहीं दिया गया।  
Advertisement

रूस ने मांग की है कि अमेरिकी कंपनियों सहित  13 विदेशी कंपनियों से 1 जनवरी तक रूस में अपना सेटअप करने को कहा  है। ऐसा न होने पर इन कंपनियों पर बैन लग सकता है। इस लिस्ट में फेसबुक, ट्विटर और टिकटॉक शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , meta facebook, TikTok, Twitter, Social media

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.