WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल

Meta ने WhatsApp, Facebook, Messenger आदि के लिए ये एंटी-स्कैम टूल लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2026 13:13 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कई ऐसे टूल लॉन्च किए हैं जो स्कैम का चुटकी में पता लगाएंगे।
  • WhatsApp, Facebook, Messenger आदि के लिए ये एंटी-स्कैम टूल।
  • Facebook पर संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए भी अलर्ट।

Meta ने WhatsApp, Facebook, Messenger आदि के लिए ये एंटी-स्कैम टूल लॉन्च किए हैं।

स्कैमर्स के लिए Meta ने कमर पूरी तरह से कस ली है। कंपनी ने घोषणा की है कि Meta के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स को कंपनी ने स्कैम-प्रूफ बनाने की कवायद शुरू कर दी है। कंपनी ने कई ऐसे टूल लॉन्च किए हैं जो स्कैम का चुटकी में पता लगाएंगे। Meta ने ये एंटी-स्कैम टूल अपने पॉपुलर प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp, Facebook, Messenger आदि के लिए लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कहा है कि वह इनके लिए एक खास AI सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है जो बेहतर तरीके से स्कैम का पता लगाता है और प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोक सकता है। 

Meta ने WhatsApp, Facebook, Messenger आदि के लिए ये एंटी-स्कैम टूल लॉन्च किए हैं। एक खास AI सिस्टम इन मैसेंजर प्लेटफॉर्म्स में इंटीग्रेट किया जा रहा है जो तुरंत स्कैम का पता लगा सकता है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, हालिया बदलाव WhatsApp पर डिवाइस लिंकिंग चेतावनी देते हैं, Facebook पर संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए अलर्ट देते हैं। साथ ही स्कैम नेटवर्क और धोखेबाज विज्ञापनों का पता लगाते हैं। 

WhatsApp के लिए कंपनी ने सबसे बड़ा बदलाव लाने की बात कही है जहां पर अब यूजर्स को डिवाइस लिंकिंग के लिए चेतावनी मिलेगी जैसे ही कोई स्कैमर आपके डिवाइस को हैकर कंट्रोल्ड डिवाइस से कनेक्ट करने की कोशिश करेगा। इसी तरह फेसबुक पर किसी फेक अकाउंट या संदिग्ध अकाउंट से रिक्वेस्ट आने पर भी अलर्ट मिलेगा। यानी आपको किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने से पहले ही अलर्ट प्राप्त हो जाएगा। 

Meta का यह प्रयास दिन प्रतिदिन एडवांस होते जा रही स्कैम कोशिशों पर लगाने के लिए है। स्कैमर अब पहले से कहीं ज्यादा परिष्कृत तरीके इस्तेमाल करने लगे हैं जिनका आपको पता भी नहीं लगेगा कि यह कोई फिशिंग अटैक हो सकता है। कंपनी ने कहा कि स्कैमर ने तरीकों को लगातार विकसित कर रहे हैं। यही कारण है कि कंपनी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को किसी एक प्लेटफॉर्म तक सीमित रखने के बजाय विभिन्न ऐप्स में अपडेट कर रही है। 

कंपनी ने कहा कि वह धोखाधड़ी को तेजी से पहचानने और रोकने के लिए AI का इस्तेमाल कर रही है। मेटा ने इसे एक अलग फीचर के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यापक सुरक्षा प्रणाली के हिस्से के रूप में प्रस्तुत किया है। इसमें ऑटोमेटेड डिटेक्शन, धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई और बाहरी एजेंसियों और संगठनों के साथ साझेदारी शामिल है। मेटा के अनुसार यह समस्या अभी बहुत बड़े पैमाने पर मौजूद है। कंपनी ने 2025 में अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाले 159 मिलियन से अधिक फर्जी विज्ञापनों को ग्लोबल लेवल पर हटाया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.