• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बैटरी चार्जिंग की चिंता खत्म, 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेंज देगी Mercedes Benz EQG इलेक्ट्रिक कार!

बैटरी चार्जिंग की चिंता खत्म, 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेंज देगी Mercedes-Benz EQG इलेक्ट्रिक कार!

EQG को चार इलेक्ट्रिक मोटर्स दी जा सकती है, जिनमें से दो फ्रंट को पावर देंगी और दो इसके रियर एक्सल असेंबली में फिट होंगी।

बैटरी चार्जिंग की चिंता खत्म, 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेंज देगी Mercedes-Benz EQG इलेक्ट्रिक कार!

Mercedes G-Wagon की इलेक्ट्रिक लाइनअप होगी EQG

ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz EQG इलेक्ट्रिक कार 1000 km से ज्यादा की रेंज से लैस होगी
  • इसमें Vision EQXX कॉन्सेप्ट में इस्तेमाल बैटरी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है
  • EQXX ने एक रोड ट्रिप में सिंगल चार्ज में 1,202 km की रेंज हासिल की थी
विज्ञापन
Mercedes अपनी अपकमिंग EQG इलेक्ट्रिक SUV सीरीज में कथित तौर पर एक ऐसी जबरदस्त बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने वाली है, जिसकी बदौलत उसकी EV सिंगल चार्ज में 1,000 km से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Mercedes-Benz अपने आगामी G-wagon इलेक्ट्रिक वर्जन में उस बैटरी पैक और टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर विचार कर रही है, जो कंपनी की Vision EQXX कॉन्सेप्ट में शामिल थी। 

TOI के अनुसार, Mercedes-Benz EQG इलेक्ट्रिक SUV कार 1,000 km से ज्यादा की रेंज से लैस हो सकती है, क्योंकि कंपनी इस कार में अपनी Vision EQXX इलेक्ट्रिक सेडान में मौजूद बैटरी टेक्नोलॉजी देगी। इस साल की शुरुआत में Mercedes-Benz ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में सनसनी फैला दी थी, क्योंकि इसकी EQXX ने एक रोड ट्रिप में सिंगल चार्ज में 1,202 km की रेंज हासिल की थी। इससे पहले भी यह कार सिंगल चार्ज में 1,008 km दौड़ने का रिकॉर्ड बना चुकी थी। इस कार में मर्सिडीज ने एक खास बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो अब EQG लाइनअप में शामिल की जाएगी।

जी-वैगन के इलेक्ट्रिक वर्जन EQG में कथित तौर पर मर्सिडीज-बेंज की नई सिलिकॉन कंटेंट बैटरी टेक्नोलॉजी होगी। कंपनी के अनुसार, इस बैटरी में एक सिलिकॉन एनोड होता है, जो सेल (cells) में अन्य रासायनिक परिवर्तनों के साथ संयुक्त होने पर एनर्जी डेंसिटी में 20-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी में योगदान देता है। EQXX प्रोटोटाइप ने संशोधित एनोड टेक्नोलॉजी और 495kg के वजन के साथ 100kWh बैटरी पैक का उपयोग किया था। 

रिपोर्ट से पता चलता है कि मर्सिडीज-बेंज ने ईक्यूजी इलेक्ट्रिक एसयूवी में बैटरी पैक के वजन को बांटने के लिए जी-वैगन के मौजूदा लैडर-फ्रेम चेसिस में कुछ बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को अच्छा अनुभव देने के लिए, मर्सिडीज-बेंज ने एक सॉफ्टवेयर पैकेज भी डेवलप किया है, जो ऑफ-रोड परिस्थितियों में इलेक्ट्रिक मोटर्स को ट्रिगर करता है जो ICE G-wagon के समान तीन डिफरेंशियल लॉक के इफेक्ट के समान है। 

कुल मिलाकर, EQG को चार इलेक्ट्रिक मोटर्स दी जा सकती है, जिनमें से दो फ्रंट को पावर देंगी और दो इसके रियर एक्सल असेंबली में फिट होंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »