• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mercedes ने पेश की 500 km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, 3.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की स्पीड

Mercedes ने पेश की 500 km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, 3.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की स्पीड

Mercedes-AMG EQE 43 4Matic की टॉप स्पीड को 210kph तक सीमित रखा गया है, जबकि EQE 53 4Matic+ की टॉप स्पीड 220kph और AMG डायनामिक प्लस पैकेज के साथ टॉप स्पीड 240kph हो जाती है।

Mercedes ने पेश की 500 km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, 3.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की स्पीड

Mercedes AMG EQE 53 4Matic+ मॉडल में ऑप्शन के तौर पर AMG Dynamic Plus पैकेज भी मिलता है

ख़ास बातें
  • Mercedes ने इलेक्ट्रिक कार को 43 4Matic व 53 4Matic+ मॉडल में पेश किया है
  • मैक्सिमम 625hp की पावर और 950Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है कार
  • 53 4Matic+ मॉडल ऑप्शनल AMG Dynamic Plus पैकेज के साथ भी आएगा
विज्ञापन
Mercedes-AMG EQE इलेक्ट्रिक कार दो मॉडल के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इस कार को EQE 43 4Matic और EQE 53 4Matic+ मॉडल में पेश किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, EQE 43 और EQE 53 मौजूदा Mercedes-Benz EQE 350 पर आधारित हैं, जिसे पिछले साल म्यूनिख मोटर शो में पेश किया गया था। नई कार मैक्सिमम 625hp की पावर और 950Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस पावर के साथ कार 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3.2 सेकंड में हासिल कर सकती है, और 260 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंच सकती है। वर्तमान में इसकी सटीक ड्राइविंग रेंज से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन कंपनी ने अंदाज़न रेंज की जानकारी शेयर की है।

Mercedes-Benz ने प्रेस रिलीज़ के जरिए AMG EQE 43 4Matic और 53 4Matic+ मॉडल के पेश किए जाने की जानकारी दी है। दोनों मॉडल्स में चार ड्राइविंग मोड - स्लिपरी, कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मिलते हैं। EQE 53 AMG एक अतिरिक्त डायनेमिक प्लस पैकेज के साथ भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें एक एक्स्ट्रा रेस स्टार्ट मोड होगा।

43 4Matic के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह मॉडल 0-100kph की स्पीड 4.2 सेकंड में हासिल कर सकता है। वहीं,  53 4Matic+ मॉडल इतनी स्पीड 3.5 सेकंड में पकड़ सकता है, हालांकि, यदि AMG Dynamic Plus पैकेज लिया जाता है, तो लगभग 60hp और 50Nm की एक्स्ट्रा पावर की बदौलत EQE 53 इसे 3.3 सेकंड में हासिल कर सकता है।

टॉप स्पीड की बात करें, तो EQE 43 4Matic की टॉप स्पीड को 210kph तक सीमित रखा गया है, जबकि EQE 53 4Matic+ की टॉप स्पीड 220kph और AMG डायनामिक प्लस पैकेज के साथ टॉप स्पीड 240kph हो जाती है।

बैटरी की बात करें, तो दोनों मॉडल्स में 400V/90.6kWh का बैटरी पैक मिलता है। वर्तमान में कंपनी ने सीटक रेंज की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि इसकी अनुमानित रेंज 500 km होनी चाहिए। इस बैटरी पैक को AC सिस्टम पर 11kW या 22kW पर और DC सिस्टम के साथ 170kW पर चार्ज किया जा सकता है। DC सिस्टम पर बैटरी पैक 15 मिनट के चार्ज पर एक्स्ट्रा 180km की रेंज प्रदान कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »