पाकिस्तानी सीरीज Sevak: The Confessions का OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

सेवक: द कन्फेशंस के राइटर साजी गुल हैं और इसका निर्देशन अंजुम शहजात ने किया है। इस सीरीज को नवंबर की 26 तारीख को रिलीज किया गया था।

पाकिस्तानी सीरीज Sevak: The Confessions का OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

सीरीज पर ये आरोप लग रहे हैं कि इस शो के जरिए हिंदुओं की छवि को समाज में खराब करने की कोशिश की जा रही है।

ख़ास बातें
  • सरकार की ओर से कहा गया है कि भारत की सुरक्षा और एकता को था खतरा
  • हाल ही में पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म Vidly TV ने एक सीरीज रिलीज की थी
  • Sevak: The Confessions में चीजों को गलत तरीके से दिखाया गया- मंत्रालय
विज्ञापन
भारत सरकार ने पाकिस्तान के कुछ ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइट, एप्लीकेशंस और चार सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। इनके बारे में सरकार की ओर से कहा गया है ये कुछ ऐसा कंटेंट दिखा रहे थे जिससे कि देश की सुरक्षा और एकता को नुकसान पहुंच सकता था। इसलिए सरकार ने सोमवार को इन पर रोक लगाने का फैसला किया। 

हाल ही में पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म Vidly TV ने एक सीरीज रिलीज की थी। इसका नाम सेवक: द कंफेशंस (Sevak: The Confessions) है। इसे 26/11 के दिन मुंबई हमलों की वर्षगांठ के दिन रिलीज किया गया था। इसके बारे में भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कदम उठाते हुए प्लेटफॉर्म को भारत में बैन कर दिया गया है। मिनिस्ट्री का कहना है कि इससे देश की सुरक्षा और एकता को खतरा है। मिनिस्ट्री ने कहा कि अभी तक सीरीज के तीन एपिसोड्स को रिलीज किया जा चुका है। 

मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान सीरीज 'सेवक' में चीजों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है। यह सत्य से सरोकार नहीं रखती है। इसलिए Vidly TV को बैन करने का निर्णय लिया गया है। वेब सीरीज में कुछ बहुत संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाओं जैसे ऑपरेशन ब्लू स्टार, अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराया जाना, ग्राहम स्टेंस नामक क्रिस्चन मिशनरी की हत्या, मालेगांव ब्लास्ट, समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट और सतलुज यमुना लिंक विवाद को लेकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसलिए इसे बैन करने का फैसला किया गया है। 

आपको बता दें कि सेवक: द कंफेशंस (Sevak: The Confessions) के रिलीज के बाद से ही भारत में इसके लिए विरोध शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसके खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। सेवक: द कन्फेशंस के राइटर साजी गुल हैं और इसका निर्देशन अंजुम शहजात ने किया है। इस सीरीज को नवंबर की 26 तारीख को रिलीज किया गया था, इसी दिन मुंबई में आतंकवादी हमले भी हुए थी। सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज पर ये आरोप लग रहे हैं कि इस शो के जरिए हिंदुओं की छवि को समाज में खराब करने की कोशिश की जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »