Maruti Suzuki की अप्रैल में बिक्री बढ़कर 1,68,089 यूनिट्स पर पहुंची

पिछले महीने कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारूति सुजुकी की बिक्री घटकर 56,953 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 74,935 यूनिट्स बेची थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2024 20:02 IST
ख़ास बातें
  • यूटिलिटी व्हीकल्स में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है
  • कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग तीन करोड़ यूनिट्स को पार कर गई है
  • मारूति सुजुकी ने दिसंबर 1983 में देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी

पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट बढ़कर 22,160 यूनिट्स का रहा

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की अप्रैल में बिक्री 4.7 प्रतिशत बढ़कर 1,68,089 यूनिट्स की रही है। देश में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 1,37,952 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसने 1,37,320 यूनिट्स बेची थी। हालांकि, मिनी सेगमेंट में इसकी बिक्री घटी है। 

पिछले महीने कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी मारूति सुजुकी की बिक्री घटकर 56,953 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 74,935 यूनिट्स बेची थी। इसमें सेगमेंट में कंपनी के पास Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR हैं। यूटिलिटी व्हीकल्स के सेगमेंट में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री बढ़कर 56,953 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 36,754 यूनिट्स की थी। पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट बढ़कर 22,160 यूनिट्स का रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में मारूति सुजुकी ने 16,971 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। 

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग तीन करोड़ यूनिट्स को पार कर गई है। मारूति सुजुकी ने दिसंबर 1983 में देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। इसके पास हरियाणा के गुरूग्राम और मानेसर और गुजरात के हंसलपुर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी ने 1994 में 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी। यह अप्रैल 2005 में यह एक करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंची थी। 

मारूति सुजुकी ने 2.68 करोड़ यूनिट्स से अधिक की मैन्युफैक्चरिंग हरियाणा के प्लांट्स और 32 लाख यूनिट्स से अधिक की गुजरात में की है। कंपनी को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में मारूति 800 का बड़ा योगदान रहा है। इसकी 29 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। इसके अन्य सफल मॉडल्स में Alto 800, Alto K10, Swift, Wagon R, Dzire, Omni, Baleno, Eeco, Brezza और Ertiga शामिल हैं। कंपनी ने  CNG जैसे पर्यावरण के अनुकूल फ्यूल के विकल्पों पर जोर देने की योजना बनाई है। पैसेंजर व्हीकल्स के CNG सेगमेंट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में CNG व्हीकल्स की छह लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष में पहली बार CNG पर चलने वाले व्हीकल्स की बिक्री पांच लाख यूनिट्स से अधिक रही थी। मारूति सुजुकी ने इसमें से 4.8 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की थी। इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 73 प्रतिशत की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.