Maruti Suzuki ने सीटबेल्ट में गड़बड़ी के कारण रिकॉल किए 9,000 से अधिक व्हीकल्स

रिकॉल किए जाने वाले व्हीकल्स में Ciaz, Brezza, Ertiga, XL6 और Grand Vitara मॉडल्स शामिल हैं

Maruti Suzuki ने सीटबेल्ट में गड़बड़ी के कारण रिकॉल किए 9,000 से अधिक व्हीकल्स

कंपनी ने जनवरी से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है

ख़ास बातें
  • इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग इस वर्ष नवंबर में की गई थी
  • कंपनी अपनी अधिकतर कारों पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है
  • मारुति सुजुकी ने सितंबर में नई Grand Vitara लॉन्च की थी
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति सुजुकी ने फ्रंट सीट की बेल्ट्स में गड़बड़ी के कारण लगभग 9,125 व्हीकल्स रिकॉल किए हैं। इनमें Ciaz, Brezza, Ertiga, XL6 और Grand Vitara मॉडल्स शामिल हैं। इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग इस वर्ष नवंबर में की गई थी। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "ऐसा संदेह है कि फ्रंट सीट की बेल्ट्स में एक गड़बड़ी है। इससे सीट बेल्ट निकल सकती है।" कंपनी ने कहा कि उसने इन व्हीकल्स को रिकॉल करने और गड़बड़ी वाले पार्ट को बदलने का फैसला किया है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इन व्हीकल्स के मालिकों को कंपनी की ऑथराइज्ड वर्कशॉप्स से इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस वर्ष यह चौथी बार है कि जब कंपनी ने किसी गड़बड़ी के कारण व्हीकल्स को रिकॉल किया है। 

मारुति ने  जनवरी से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, इससे पहले कंपनी अपनी अधिकतर कारों पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनेफिट और मुफ्त एक्सेसरीज या सर्विसेज शामिल हैं। कंपनी की स्मॉल कार Alto K10 पर सबसे अधिक 52,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 22,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर लगभग 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। मारुति की Celerio पर 45,000 रुपये से कुछ अधिक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इस हैचबैक के CNG वेरिएंट पर 45,100 रुपये, मैनुअल वेरिएंट पर 36,000 रुपये और और ऑटोमैटिक पर 21,000 रुपये तक का डिस्काउंट है। 

मारुति की WagonR पर 42,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर पर 32,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी अगले वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मारुति ने बताया कि इन्फ्लेशन और हाल के रेगुलेटरी नियमों से कॉस्ट बढ़ने के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी कारों के प्राइस बढ़ा सकती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »