Maruti Eeco की बिक्री हुई 10 लाख यूनिट्स के पार, वैन के सेगमेंट में दबदबा बरकरार

Maruti Eeko: यह वैन फाइव सीटर, सेवन सीटर, कार्गो, टुअरर और एंबुलेंस जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 फरवरी 2023 23:10 IST
ख़ास बातें
  • इको का वैन सेगमेंट में 94 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है
  • इसकी बिक्री 12 वर्ष पहले शुरू हुई थी
  • यह वैन फाइव सीटर, सेवन सीटर, कार्गो जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है

यह पेट्रोल के साथ ही CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने बुधवार को बताया कि कंपनी की Eeco वैन ने 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी बिक्री 12 वर्ष पहले शुरू हुई थी। कंपनी का दावा है कि इको का इस सेगमेंट में 94 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है। यह वैन फाइव सीटर, सेवन सीटर, कार्गो, टुअरर और एंबुलेंस जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Shashank Srivastava ने कहा कि इको का वैन के सेगमेंट में दबदबा है और इसके पास 94 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है। उन्होंने बताया, "यह 10 लाख से अधिक कस्टमर्स की विश्वसनीय पसंद है, जिसने कई वर्षों से उनकी बदलती जरूरतों को पूरा किया है। इको की शुरुआती पांच लाख यूनिट्स की बिक्री में आठ वर्ष लगे थे, जबकि अगली पांच लाख यूनिट्स की बिक्री पांच वर्षों से कम में हुई है। हम अपने कस्टमर्स को हमारे ऊपर विश्वास रखने और इको को देश में सबसे अधिक बिकने वाली वैन बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।" 

इको के प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ ही इसके अधिक स्पेस वाले केबिन से यह फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच लोकप्रिय है। इको में 1.2 लीटर एडवांस्ड K-Series डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन है। यह पेट्रोल के साथ ही CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इको का पेट्रोल वेरिएंट 6,000 rpm पर 80 PS से अधिक टॉप पावर देता है और इसकी माइलेज 20 kmpl प्रति लीटर से अधिक की है। कंपनी का दावा है कि इसका CNG वेरिएंट 27 km/kg से अधिक की माइलेज देता है। 

कंपनी की जनवरी में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 14.29 प्रतिशत बढ़कर 1,47,348 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 1,28,924 यूनिट्स बेची थी। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स की कमी से मारुति सुजुकी के प्रोडक्शन पर मामूली असर पड़ा है। कंपनी इस मुश्किल से निपटने के उपाय कर रही है। कंपनी के लिए कॉम्पैक्ट सेगमेंट ने सेल्स में अपना बड़ा योगदान जारी रखा है। पिछले महीने कंपनी की Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR की कुल बिक्री 73,840 यूनिट्स की थी। इसके अलावा Brezza, Ertiga, S-Cross, XL6 और Grand Vitara जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल्स 35,353 यूनिट्स की थी। कंपनी के लिए सेल्स बढ़ाने में नई ब्रेजा और ग्रैंड विटारा ने मदद की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.