Maruti Suzuki Alto K10, Wagon-R सहित इन कारों पर Rs. 55 हजार तक का डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स

Maruti Suzuki Alto K10, S-Presso, Celerio और Wagon-R पर 55,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Maruti Suzuki Alto K10, Wagon-R सहित इन कारों पर Rs. 55 हजार तक का डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स
ख़ास बातें
  • Alto K10, S-Presso, Celerio और Wagon-R पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट
  • कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध
  • कुछ कारों पर मिल रहा है कॉर्पोरेट डिस्काउंट
विज्ञापन
Maruti Suzuki कथित तौर पर अप्रैल मीहने में अपनी कुछ कारों पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट पेश कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक Maruti Suzuki S-Presso, Celerio, Alto K10 और कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक Wagon-R पर अच्छी छूट हासिल कर सकते हैं। ऑफर केवल इसी महीने के लिए बताया गया है।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, Maruti Suzuki Alto K10, S-Presso, Celerio और Wagon-R पर 55,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। रिपोर्ट बताती है कि ग्राहक 30 अप्रैल, 2023 तक Alto K10 पर 55,000 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं। K10 MT पेट्रोल वर्जन पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं, मैनुअल CNG वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। K10 के AMT वेरिएंट को 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदने का मौका है।

नोट: कृपया ध्यान दें कि की कीमत में छूट राज्यों के हिसाब से अलग हो सकती है और स्टॉक की उपलब्धता भी विभिन्न स्थानों पर निर्भर करती है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Celerio को इस महीने 40,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके मैनुअल पेट्रोल वर्जन पर 25,000 रुपये की कैश छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। मैनुअल CNG वर्जन पर 30,000 रुपये की कैश छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और AMT वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

वहीं, पॉपुलर मॉडल Wagon-R भी 25,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इसके मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट पर कथित तौर पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये (चुनिंदा वेरिएंट) का कॉर्पोरेट लाभ मिल रहा है। CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (चुनिंदा वेरिएंट) और 1.2 लीटर MT और AMT वेरिएंट पर 15,000 रुपये से 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

S-Presso को भी छूट के साथ बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इसपर 45,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। मैनुअल पेट्रोल वर्जन 30,000 रुपये की कैश छूट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है। S-CNG वेरिएंट पर 20,000 रुपये की कैश छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और AMT वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »