• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Facebook पर बिना किसी कारण अकाउंट लॉक करने पर एक व्यक्ति ने किया मुकदमा, जीते 50 हजार डॉलर

Facebook पर बिना किसी कारण अकाउंट लॉक करने पर एक व्यक्ति ने किया मुकदमा, जीते 50 हजार डॉलर

अमेरिका के जॉर्जिया में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर मुकदमा कर दिया, क्योंकि प्लेटफॉर्म ने उसका अकाउंट लॉक कर दिया।

Facebook पर बिना किसी कारण अकाउंट लॉक करने पर एक व्यक्ति ने किया मुकदमा, जीते 50 हजार डॉलर
ख़ास बातें
  • फेसबुक द्वारा बिना किसी कारण व्यक्ति के अकाउंट को लॉक कर दिया गय था
  • मुकदमे के बावजूद फेसबुक की ओर से लगातार चुप्पी बनी रही
  • जज के फैसले के बाद भी Meta ने नहीं चुकाए मुकदमे में जीते हुए पैसे
विज्ञापन
अमेरिका के जॉर्जिया से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने Meta के स्वामित्व वाले दुनिया के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म Facebook पर मुकदमा दायर किया और उसे जीतते हुए 50 हजार डॉलर हासिल किए। मुकदमा इसलिए दायर किया गया था, क्योंकि फेसबुक द्वारा व्यक्ति के अकाउंट को लॉक कर दिया गय था। व्यक्ति का कहना था कि फेसबुक के पास को

Fox News की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के जॉर्जिया में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर मुकदमा कर दिया, क्योंकि प्लेटफॉर्म ने उसका अकाउंट लॉक कर दिया। व्यक्ति ने दावा किया कि फेसबुक ने उसका अकाउंट बिना किसी कारण के लॉक किया। इस केस में व्यक्ति ने 50,000 डॉलर (41,11,250 रुपये) जीते। 

कोलंबस के निवासी जेसन क्रॉफर्ड ने 2022 में इस केस को दायर किया था। उसका आरोप था कि कंपनी ने बिना किसी वैध कारण के उसका अकाउंट निलंबित किया और स्थिति को सही तरीके से हैंडल नहीं किया। रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपने बयान में कहा, "मैं एक रविवार की सुबह उठा। मैंने अपने फेसबुक आइकन पर टैप किया और मुझे लॉक कर दिया गया। उन्होंने [फेसबुक ने] स्पष्ट कर दिया कि मुझ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लेटफॉर्म ने कारण बताया कि मैंने बाल यौन शोषण पर उनके स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया है। और फिर आगे कई जवाब नहीं दिया।"

क्रॉफर्ड ने दावा किया कि ऐसा कोई उल्लंघन कभी नहीं हुआ। इतना ही नहीं, फेसबुक ने यह निर्दिष्ट नहीं किया कि उसके कौन से कार्यों या पोस्टों ने इस तरह के नियम का उल्लंघन किया होगा।

क्रॉफर्ड ने बताया कि इस मुद्दे को हल करने के लिए उसने कई बार फेसबुक की मूल कंपनी, मेटा प्लेटफॉर्म को कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उनके सभी जवाब अनुत्तरित रहे। 

कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने से निराश होने के बाद पेशे से वकील क्रॉफर्ड ने अपनी अगस्त 2022 की शिकायत में कंपनी की ओर से लापरवाही का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर मुकदमा करने का फैसला किया। मुकदमे के बावजूद फेसबुक की ओर से लगातार चुप्पी बनी रही। हालांकि, जब फेसबुक की कानूनी टीम मुकदमे का जवाब देने में विफल रही, तो एक जज ने Meta को 50,000 डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया।

हैरानी इस बात की है कि क्रॉफर्ड का अकाउंट तो फेसबुक ने रिस्टोर कर दिया, लेकिन कंपनी अभी भी स्पष्ट रूप से जज के साथ सहयोग नहीं कर रही है और क्रॉफर्ड को शून्य पैसा मिला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Facebook Sued
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »