Rs. 46 हजार का iPhone किया ऑर्डर, बॉक्स में निकले 3 साबुन

भयंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित के पार्सल के साथ डिलीवरी के दौरान छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 21:32 IST
ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन iPhone किया था
  • इस iPhone की कीमत 46,000 रुपये बताई जा रही है
  • व्यक्ति को iPhone के बॉक्स के अंदर 3 साबुन की टिकिया मिली
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आज भी कई लोग शॉपिंग करने में डरते हैं, जिसका मुख्य कारण गलत सामान की डिलीवरी होता है। उदाहरण के लिए पिछले कई वर्षों में ऐसे कई मामले सुर्खियों में आ चुके हैं, जहां कोई शख्स स्मार्टफोन ऑर्डर करता है और उसे बदले में उसी स्मार्टफोन के बॉक्स के अंदर ईंट या साबुन या कोई अन्य चीज मिलती है। लेटेस्ट मामला भी कुछ ऐसा ही है, जहां एक शख्स ने एक ई-कॉमर्स पोर्टल से मोबाइल फोन ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसने बॉक्स को खोला तो उसके होश उड़ गए।

एनडीटीवी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खरीदारी करते हुए 46,000 रुपये कीमत का एक स्मार्टफोन मंगवाया, लेकिन कथित तौर पर उसे दिए मिले पार्सल में साबुन की तीन टिकिया थी। सोमवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, भयंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित के पार्सल के साथ डिलीवरी के दौरान छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से 46,000 रुपये का आईफोन (Apple iPhone) मॉडल ऑर्डर किया था।

पुलिस ने पीड़ित द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि जब उसने पैकेज खोला तब उसे मोबाइल फोन के पैकेट में बर्तन धोने वाले तीन साबुन मिले। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच चालू हो चुकी है। 

यह पहली घटना नहीं है, जहां किसी के स्मार्टफोन बॉक्स के अंदर साबुन निकला हो। पिछले साल एक व्यक्ति बिग बिलियन डेज सेल के दौरान iPhone 12 खरीदा था। उसने इस डिलीवरी के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की ओपन बॉक्स स्कीम को चुना था, जिसमें डिलिवरी के समय ग्राहक को पहले पैकेज ओपन करके दिखाया जाता है और उसके बाद सफल डिलिवरी दर्ज कराने के लिए ग्राहक से उसके फोन में आया OTP मांगा जाता है। डिलीवरी देने वाले शख्स ने जैसे ही ऊपरी पैकेजिंग खोली, तो उसमें iPhone 12 के बजाय दो साबुन निकले।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPhone, iPhone Soap, Soap instead of iPhone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  3. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  3. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  4. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  5. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  6. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  8. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  9. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.